होम / रेसपीज़ / मिष्टी दोई

Photo of Mishti doi by Sakshi Goswami at BetterButter
1353
9
0.0(0)
0

मिष्टी दोई

Apr-07-2018
Sakshi Goswami
5 मिनट
तैयारी का समय
75 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

मिष्टी दोई रेसपी के बारे में

ये बंगाल की बहुत ही प्रसिद्ध मिठाई हैं , जिसने भी एक बार इस मिठाई का स्वाद चख लिया वो जीवन भर इसे नही भूल सकता।आप भी बनाये घर पर ये बंगाली मिठाई।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • त्योहारी
  • पश्चिम बंगाल
  • धीमी आंच पर उबालना
  • ठंडा करना
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 5

  1. १ किलोग्राम दूध
  2. ४ चम्मच दही
  3. ३/५ कप चीनी
  4. ४ इलायची
  5. बादाम सजाने हेतु

निर्देश

  1. सबसे पहले सभी सामान को एक साथ रख ले।
  2. अब दूध को गरम होने के लिए रख दे।
  3. जब पहला उबाल आ जाये तब गैस धीमी कर दे।
  4. अब दूध को मध्यम आंच पर उबलने दें , जब तक कि वो आधा न रह जाए।
  5. जब दूध आधा रह जाये तब इलायची कूट कर डाल दे।
  6. अब आधी चीनी डाले ।
  7. एक उबाल आने पर गैस बंद कर दे।
  8. अब बाकी बची चीनी को मोटी ताली के बर्तन में पकाए।
  9. लगातार हिलाते रहे चीनी पिघलनी शुरू हो जाएगी।
  10. जब एक दम पिघल कर कैरेमल बन जाये तब गैस बंद कर दे।
  11. अब ये कैरेमल गरम दूध में डाल दे।
  12. अब अच्छे से दूध मिला दे और ठंडा होने के लिए रख दे।
  13. जब गुनगुना से दूध हो जाये तब कुल्हड़ में दूध डाल दे।
  14. अब एक एक चम्मच दही चारो कुल्हड़ में डाल दें।
  15. अब एक छोटी पॉलिथीन से ढक दे उसके ऊपर कटोरी रख दे और गरम जगह पर 4,5 घंटे के लिए जमने के लिए रख दे।
  16. अब ५ घंटे बाद देखे दही एक दम जम गया होगा।
  17. बादाम के टुकड़े डाले थोड़ी देर फ्रीज में रखे और ठंडा ठंडा सर्व करें।
  18. स्वादिष्ट मिष्टी दोई तैयार है।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर