होम / रेसपीज़ / स्ट्रॉबेरी चीजकेक

Photo of Strawberry cheese cake by Shubhi Mishra at BetterButter
1042
7
0.0(0)
0

स्ट्रॉबेरी चीजकेक

Apr-07-2018
Shubhi Mishra
20 मिनट
तैयारी का समय
240 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

स्ट्रॉबेरी चीजकेक रेसपी के बारे में

चीज केक आप किसी भी खास मौके पर बना सकते हैं। यह एक बहुत ही प्रचलित यूरोपियन व्यंजन है ,जो कि आसानी से घर पर बनाया जा सकता है,मैंने इस चीज केक में किसी भी प्रकार का जिलेटिन या क्रीम चीज प्रयोग नहीं किया है।

रेसपी टैग

  • बिना अंडे का
  • सामान्य
  • यूरोपियन
  • जमाना (ठंडा)
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 1 कप कसी हुई पनीर
  2. 2 कप फिटी हुई क्रीम
  3. 1/2 कप गाढ़ा दही
  4. 1 कप कंडेंस मिल्क
  5. 2 कप ताजा स्ट्रॉबेरी
  6. 1/2 कप गर्म पानी में भिगोए हुए काजू
  7. 1 पैकेट ओरियो बिस्किट
  8. 4 बड़े चम्मच मक्खन

निर्देश

  1. सबसे पहले ओरियो बिस्किट को बीच से खोलकर चाकू की सहायता से उसकी क्रीम अलग कर ले।
  2. अब मिक्सी में बिस्किट और मक्खन डालकर मोटा पीस लें।
  3. बिस्किट के मिश्रण को केक टिन में डालकर अच्छे से दबा दबाकर फैला ले।
  4. बिस्किट की सतह को फ्रिज मे 15 मिनट के लिए सेट होने रखें।
  5. पनीर को अच्छे से मसल लें।
  6. अब पनीर में आधा कप कंडेंस मिल्क ,बिस्किट की क्रीम और दही डालकर अच्छे से फेट ले।
  7. पनीर के मिश्रण को तब तक फेटे जब तक वह मुलायम ना हो जाए।
  8. अब एक कप फिटी हुई क्रीम पनीर के मिश्रण में हल्के हाथ से मिला ले।
  9. मिक्सर जार में स्ट्रॉबेरी ,भीगे हुए काजू और 4 बड़े चम्मच कंडेंस मिल्क डाले।
  10. अब काजू स्ट्रॉबेरी और कंडेंस्ड मिल्क को मिक्सी में अच्छे से पीस लें।
  11. स्ट्रॉबेरी के मिश्रण में हल्के हाथ से एक कप फटी हुई क्रीम मिला ले।
  12. बिस्किट की सतह पर पनीर के मिश्रण की सतह फैलाएं।
  13. केक टिन को 10 मिनट के लिए फ्रिज में सेट होने रखें।
  14. अब पनीर के मिश्रण वाली सतह पर स्ट्रॉबेरी के मिश्रण की सतह फैलाएं।
  15. एक बार फिर केक टिन को 4 घंटे के लिए फ्रीज में रखें जिससे कि चीज केक अच्छे से सेट हो जाए।
  16. ताजी स्ट्रॉबेरी के टुकड़ों और फटी हुई क्रीम से चीज केक को सजाकर परोसे।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर