होम / रेसपीज़ / बंदार लड्डू या थोक्कूडू लड्डू।

Photo of Bandar laddu ya thokkudu ladu। by Neelima Rani at BetterButter
2186
12
0.0(0)
0

बंदार लड्डू या थोक्कूडू लड्डू।

Apr-08-2018
Neelima Rani
20 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

बंदार लड्डू या थोक्कूडू लड्डू। रेसपी के बारे में

ये आंध्र प्रदेश की मिठाई है जिसको दीपावली और मकर संक्रांति के अवसर पर बनाया जाता हैं। इनको बनाने का तरीका भी थोड़ा अलग है।

रेसपी टैग

  • सामान्य
  • दिवाली
  • आंध्र प्रदेश
  • ठंडा करना
  • तलना
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 6

  1. बेसन - १ कप।
  2. बूरा या पिसी चीनी - १/३ कप या स्वादानुसार।
  3. घी - ५ बड़े चम्मच।
  4. इलायची पाउडर - १/२ चम्मच।
  5. नमक - १ चुटकी।
  6. तेल - तलने के लिए।

निर्देश

  1. बेसन मे नमक डालकर अच्छे से मिलाएं और पानी की सहायता से मुलायम आटा गूंथ लें।
  2. अब इस आटे को चकली बनाने वाले सांचे में डाले।
  3. तेल को गरम करें और उसमें चकली के सांचे की सहायता से सेव बनाकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तले।
  4. अब इन सेव को ठंडा करें।
  5. मिक्सर जार मे डाल कर इन सेव का पाउडर बना ले।
  6. इस पाउडर को एक बड़े बर्तन में डाले, इसमें बूरा, इलायची पाउडर और घी डालकर अच्छे से मिलाएं।
  7. इस मिश्रण से छोटे छोटे लड्डू बना ले।
  8. अब इन लड्डू का मजा ले।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर