होम / रेसपीज़ / बनाना ब्रैड तिरामिसू

Photo of banana bread tiramisu by Anjali Valecha at BetterButter
671
4
0.0(0)
0

बनाना ब्रैड तिरामिसू

Apr-15-2018
Anjali Valecha
10 मिनट
तैयारी का समय
50 मिनट
खाना बनाने का समय
8 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

बनाना ब्रैड तिरामिसू रेसपी के बारे में

केलों से बनाया हुआ अंडारहित तिरामिसू।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • त्योहारी
  • इटालियन
  • बेकिंग
  • मिठाई
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 8

  1. बनाना ब्रेड के लिए
  2. १ १/२ कप मैदा
  3. १ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  4. १/२ छोटा चम्मच नमक
  5. १ कप चीनी
  6. १/२ कप ताज़ी मलाई
  7. १/२ कप दही
  8. ४ नरम केले
  9. १ कप अखरोट
  10. १ छोटा चम्मच वनीला एसेंस
  11. क्रीम के लिए
  12. ३ कप हैवी क्रीम
  13. ३/४ कप आइसिंग शुगर
  14. १/२ कप कोको पाउडर
  15. २ छोटे चम्मच कॉफ़ी पाउडर,४ चम्मच गरम पानी में घोले हुए
  16. २ केले, गोल स्लाइस में कटे हुए

निर्देश

  1. बनाना ब्रैड बनाने के लिए चीनी और मलाई को अच्छे से फेंट लें।
  2. इसमें दही, वनीला इसैंस और मसले हुए केले डालकर मिला लें।
  3. मैदा और अन्य सामग्री छान कर मिला लें।
  4. छोटे कटे हुए अखरोट डालकर मिला लें।
  5. पहले से गरम किए अवन में १८० डिग्री सेल्सियस पर ४५-५० मिनट तक बेक कर लें।
  6. तब तक क्रीम और चीनी को अच्छे से फेंट लें।
  7. एक डिश में सबसे पहले कटे हुए ब्रैड के स्लाइस लगा लें।
  8. ऊपर से काफ़ी वाला पानी ब्रश से लगा लें।
  9. इसके ऊपर क्रीम की एक सतह बना लें और ऊपर कटे हुए केले फैला लें।
  10. फिर से ब्रैड और क्रीम की सतह उसी तरह लगा लें।
  11. ऊपर से छलनी से छान कर कोको पाउडर छिड़क लें।
  12. फ्रिज में १-२ घंटा ठंडा करके परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर