होम / रेसपीज़ / Shahi soya chunks Curry

Photo of Shahi soya chunks Curry by Neelima Rani at BetterButter
1503
7
0.0(2)
0

Shahi soya chunks Curry

Apr-18-2018
Neelima Rani
10 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • सामान्य
  • डिनर पार्टी
  • पंजाबी
  • भूनना
  • उबलना
  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 4

  1. सोया बड़ी - १ कप
  2. बारीक कटा हुआ प्याज़ - १.
  3. तेल - २ चम्मच।
  4. जीरा - १ चम्मच।
  5. हींग - १ चुटकी।
  6. तेजपत्ता - १.
  7. दालचीनी - १ टुकड़ा।
  8. लाल मिर्च पाउडर - १ चम्मच।
  9. धनिया पाउडर - १ चम्मच।
  10. हल्दी पाउडर - १/२ चम्मच।
  11. नमक - स्वादानुसार।
  12. दही - १ कप।
  13. कसूरी मेथी - १ बड़ा चम्मच।
  14. गरम मसाला पाउडर - १/२ चम्मच।
  15. करी के लिए
  16. कटा प्याज़ - २.
  17. कटा अदरक - १ चम्मच।
  18. कटा लहसुन - १ चम्मच।
  19. कटा टमाटर - ३.
  20. काजू - १ बड़ा चम्मच।

निर्देश

  1. सोया बड़ी को पानी मे डाल कर ८ मिनट तक पकाये, जब तक वे फूल कर बड़ी फूलकर बड़ी ना हो जाए।
  2. अब इनको छान कर ठंडे पानी में डाल दें।
  3. करी के लिए एक कड़ाही मे १ बड़ा चम्मच तेल गरम करें, उसमें कटा प्याज़ डाले।
  4. फिर अदरक और लहसुन डाल कर भूनें।
  5. अब कटा टमाटर और काजू डाले और टमाटर के नरम होने तक पकाये।
  6. अब इस मिश्रण को ठंडा करके पीस लें।
  7. उसी कढा़ही मे बाकी बचा १ बड़ा चम्मच तेल डाल कर गरम करें।
  8. उसमें जीरा और हींग डाले, फिर तेजपत्ता और दालचीनी डाले, १ मिनट भून लें।
  9. अब इसमें बारीक़ कटा प्याज़ और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से भून लें।
  10. अब इसमें पिसा पेस्ट डाल दें, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर भूनें।
  11. अब दही फेट कर डाले, जरुरत अनुसार पानी डालकर उबाल आने तक पकाये।
  12. फिर इसमें सोया बड़ी निचोड़ कर डाले, १० मिनट ढक कर पकायें।
  13. गरम मसाला पाउडर और कसूरी मेथी डाले, २ मिनट पकाये।
  14. गरमागरम सोया बड़ी करी रोटी या नान के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (2)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Deepa Sharma
Sep-06-2018
Deepa Sharma   Sep-06-2018

Tasty

Milli Garg
Apr-23-2018
Milli Garg   Apr-23-2018

Nice presentation.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर