होम / रेसपीज़ / Maisur masala dosa with traditional style sambar aur nariyal ki chutney

Photo of Maisur masala dosa with traditional style sambar aur nariyal ki chutney by Shashwatee Swagatica at BetterButter
3082
19
0.0(1)
0

Maisur masala dosa with traditional style sambar aur nariyal ki chutney

May-18-2018
Shashwatee Swagatica
540 मिनट
तैयारी का समय
50 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Maisur masala dosa with traditional style sambar aur nariyal ki chutney रेसपी के बारे में

ये दक्षिण भारत की एक लोकप्रिय ब्यंजन है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • रोज़ के लिए
  • कर्नाटक
  • भूनना
  • प्रेशर कुक
  • ब्लेंडिंग
  • उबलना
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. दोसा के लिए सामग्री -
  2. चावल २ कप
  3. उडद दाल १/२ कप
  4. मेथी दाना १ छोटी चम्मच
  5. पोहा १/४कप
  6. रवा १ चम्मच
  7. चीनी १ चम्मच
  8. नमक स्वादानुसार
  9. तेल/मक्खन जरूरत के मुताबिक
  10. स्टफिंग के लिए सामग्री -
  11. उबले हुए आलू ३
  12. प्याज १ बारीक कटा हुआ
  13. उड़द दाल १ चम्मच
  14. चना दाल १ चम्मच
  15. हरी मिर्च २-३
  16. साबुत जीरा १/२चम्मच
  17. साबुत राई १/२चम्मच
  18. हल्दी पाउडर १/२ चम्मच
  19. करी पत्ता
  20. हरा धनिया पत्ती कटा हुआ
  21. नमक स्वादानुसार
  22. लाल चटनी बनाने के लिए सामग्री -
  23. सूखी लाल मिर्च ५-६
  24. चना दाल २ चम्मच
  25. प्याज १ बारीक कटा हुआ
  26. लहसुन ६
  27. इमली १ चम्मच
  28. कटा हुआ नारियल २ चम्मच
  29. नारीयल की चटनी बनाने के लिए -
  30. नारीयल कटा हुआ १ कप
  31. हरी मिर्च ३ कटा हुआ
  32. अदरक १/२" कटा हुआ
  33. इमली १ चम्मच
  34. नमक स्वादानुसार
  35. राई १/२ चम्मच
  36. हींग एक चुटकी
  37. करी पत्ता
  38. तेल १ चम्मच
  39. ट्रेडिशनल साम्बर बनाने के लिए सामग्री -
  40. गाजर
  41. कद्दू
  42. प्याज
  43. इमली
  44. कटा हुआ धनिया पत्ते
  45. नमक स्वादानुसार
  46. तेल जरूरत के मुताबिक
  47. साम्बर मसाला बनाने के लिए -
  48. नारीयल १ कप ग्रेटेड
  49. टमाटर १ चम्मच
  50. तुअर दाल २ चम्मच
  51. चना दाल २ चम्मच
  52. साबुत धनिया १ चम्मच
  53. मेथी दाना १/४ चम्मच
  54. काली मिर्च ६-७
  55. साबुत लाल मिर्च २-३
  56. हरी मिर्च १-२
  57. करी पत्ता
  58. दालचीनी १"
  59. हींग एक चुटकी
  60. तडका के लिए -
  61. तेल १ चम्मच
  62. राई १ चम्मच
  63. सुखी लाल मिर्च २-३

निर्देश

  1. दोसा बनाने की विधि
  2. चावल और उरद दाल को ३-४ बार पानी में अच्छे से धो लें और ४-५ घंटे के लिए भिगो दें। मेथी दाना को भी भीगो लें।
  3. पोहा को १० मिनट के लिए भिगो के रखें।
  4. एक ग्राइंडर में, चावल, उडद दाल, मेथी दाना और पोहा को थोड़े पानी के साथ पीस लें।
  5. एक बड़े कटोरे में डोसा बैटर को निकालें , और ढककर ६-८ घंटों के लिए रख लें।
  6. उसमें नमक, चीनी और रावा मिलाएं।
  7. एक तावा या एक फ्लैट फ्राइंग पैन पर १ या २ छोटा चम्मच तेल फैलाएं।
  8. एक बड़ा चम्मच लें और डोसा को पैन पर किनारों तक फैलाएं।
  9. दोसे के नीचे की ओर से हल्का ब्राउन होने पर इसके ऊपर टमाटर की चटनी डालकर, पतली परत फैला दीजिए।
  10. उपर से १ चम्मच तेल छिडक लें।
  11. दोसे पर १-२ चम्मच स्टफिंग लेकर डोसे के ऊपर रखकर पतला फैला दें.
  12. दोसे को फोल्ड करलें, दोनों ओर कुरकुरा होने तक सेक लीजिए. दोसे को तवे से उतार कर प्लेट में निकाल लीजिए.
  13. मैसूर मसाला दोसा को आप साम्बर और नारियल चटनी के साथ परोसिये और खाईये.
  14. स्टफिंग -
  15. पैन में २ चम्मच तेल डालकर गरम करें।
  16. तेल गरम होने पर राई, जीरा, उरड दाल, चना दाल डालें।
  17. भून जाने पर इसमें हरी मिर्च, करी पत्ता, प्याज, हींग, हल्दी पाउडर, डाल के भून लें।
  18. अब मैश्ड आलू, नमक और धनिया पत्ते डाल कर मिला दीजिए और ढककर २ मिनिट तक धीमी आंच पर पकने दीजिए.
  19. लाल चटनी बनाना:
  20. पैन में तेल गर्म करें और साबुत लाल मिर्च, चना दाल, प्याज, लहसुन डालकर भूनें।
  21. ठंडा होने पर इमली, नारियल और थोड़ा पानी के साथ पीस लें।
  22. नारीयल की चटनी -
  23. नारीयल, हरी मिर्च, इमली और अदरक को थोड़ा पानी के साथ पीस लें।
  24. नमक मिलाकर राई, हींग, करी पत्ता का तडका लगा लें।
  25. साम्बर बनाने की विधि
  26. सारे सब्जियों को काट लें और नमक डालकर कुकर में २सीटी तक पकाएं।
  27. साम्बर मसाला बनाने के लिए एक पैन में तेल गर्म करें और सुखी लाल मिर्च, तुर दाल, चना दाल, साबुत धनिया डालकर भूनें।
  28. मेथी दाना, काली मिर्च, दालचीनी , हींग, हरी मिर्च, करी पत्ता डालें और भून लें।
  29. टमाटर डालें और २ मिनट के लिए पकाएँ।
  30. ठंडा होने पर नारियल और थोड़ा पानी के साथ पीस लें। साम्बर मसाला तैयार है।
  31. साम्बर मसाला, नमक, इमली को कुकर में डाले और एक उबाल आने तक पकाएं।
  32. राई, सूखी लाल मिर्च का तडका लगा लें।
  33. मैसूर मसाला डोसा को नारियल चटनी और सांभर के साथ सर्व करें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Visha Kothari
Jun-24-2018
Visha Kothari   Jun-24-2018

Very nice :ok_hand:

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर