होम / रेसपीज़ / मिक्स वेज मोमोज़ सूप

Photo of Mosmos soup by Prachi Goswami at BetterButter
1253
5
0.0(0)
0

मिक्स वेज मोमोज़ सूप

May-25-2018
Prachi Goswami
10 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

मिक्स वेज मोमोज़ सूप रेसपी के बारे में

खाके पियो या पीके खाओ मोमोज़ तो आपने बहुत खाये होंगे पर कभी मोमोज़ सूप पिया है ,नहीं ना तो चलिए आज मोमोज़ सूप बनाते हैं

रेसपी टैग

  • वेज
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. मोमोज़ के लिए
  2. 1/2 कप आटा
  3. 1/2 कप मैदा
  4. 1/4 कप कद्दूकस कि हुई लौकी
  5. 1/4 कप छोटी कटी पत्ता गोभी
  6. 1/4 कप बारीक कटे प्याज़
  7. 1/4 कप छोटी कटी शिमला मिर्च
  8. 1/4 कप कद्दूकस किया आलू
  9. 1 टीस्पून सोया सॉस
  10. 1 टीस्पून रेड चिल्ली सॉस
  11. 1 टी स्पून ग्रीन चिल्ली सॉस
  12. 1 टी स्पून टोमेटो सॉस
  13. नमक स्वादानुसार
  14. 2 से 3 टी स्पून तेल
  15. सूप के लिए
  16. 1/4 कप कटी लौकी
  17. 2 टमाटर
  18. 1 शिमला मिर्च
  19. 1/4 कप कटी पत्तागोभी
  20. 1 कटा प्याज़
  21. 2 टी स्पून काली मिर्च पाउडर
  22. नमक स्वादानुसार
  23. क्रीम डेकोरेट करने के लिए
  24. 2 टी स्पून बटर

निर्देश

  1. सबसे पहले सूप बनाने के लिए सभी सब्जियों को उबाल लें
  2. जब तक सब्जियां ठंडी हो तब तक मोमोज़ बना लें
  3. मोमोज़ बनाने के लिए एक बाउल में आटा,मैदा , तेल औए नमक डालकर पानी की सहायता से आता गूँथ लें
  4. अब गैस पर स्टीमर चढ़ा दें
  5. अब एक पैन में तेल डालकर गरम करें
  6. अब गरम तेल में सभी सब्जियां डालकर थोड़ी देर पकाएं तथा सभी प्रकार के सॉस और नमक डालकर मिक्स कर लें , और गैस ऑफ कर लें
  7. अब तैयार आते से छोटी छोटी लोइयां बनाये और उन्हें पूरी के आकर में बेल कर उसमे तैयार सब्जियों का मिश्रण भर दें और बंद कर मोमोज़ का आकर दें
  8. अब तैयार मोमोज़ को 10 मिनट के लिए स्टीम कर लें
  9. अब उबली हुई सब्जियों को मिक्सी में प्यूरी बना लें , तथा उन्हें स्टेनर से छान लें
  10. अब 1 पैन में बटर डालकर आयप दाल दें तथा नमक ,काली मिर्च पाउडर डालकर उबाल आने तक पका लें
  11. अब एक सूप बाउल में एक या दो मोमोज़ रखें और ऊपर से सूप डाल दें
  12. अब उसके ऊपर क्रीम डालकर गरम गरम सर्व करें

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर