होम / वीडियो / Masala Khichdi

698
1
0.0(1)
0

Masala Khichdi

Jul-13-2018
Neelam Barot
5 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • आसान
  • बेसिक रेसिपी
  • नाश्ता और ब्रंच
  • साइड डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 5

  1. चावल 2 कप
  2. धूली मूंग दाल 2 कप
  3. पानी 3 गिलास
  4. तेल 2 से 3 बड़े चम्मच
  5. राई 1/4 छोटी चम्मच
  6. जीरा 1/2 छोटी चम्मच
  7. लवंग 3
  8. दालचीनी 1 टुकड़ा
  9. साबुत लाल मिर्च 2
  10. तमालपते 2
  11. चक्र फूल 1
  12. हींग 1/2 छोटी चम्मच
  13. हल्दी पाउडर 1/2 छोटी चम्मच
  14. लाल मिर्च पाउडर 1 बड़ी चम्मच
  15. साबूत धनिया पीसा हुवा 1 छोटी चम्मच
  16. नमक स्वाद के अनुसार
  17. प्याज 2 कटी हुई
  18. आलू 2 कटे हुए
  19. लहसुन 8 - 10
  20. धनिया पत्ती 2 बड़े चम्मच
  21. परोसने के लिए :- ( अपनी इच्छा अनुसार )
  22. लहसुन की चटनी
  23. दही
  24. प्याज
  25. पापड़

निर्देश

  1. मिट्टी की हांडी में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करने के लिए रखे। उसमे 1/4 छोटी चम्मच राई डाले।
  2. 1/2 छोटी चम्मच जीरा डालें।
  3. 1 चक्र फूल, 3 लवंग, 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी, 2 सूखी लाल मिर्च और 2 तमलपते डाले।
  4. 1/2 छोटी चम्मच हींग डाले, 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर डालें।
  5. 8 से 10 कली लहसुन और 2 कटी हुई प्याज डाले।
  6. अच्छेसे मिला ले फिर 2 कटे हुए आलू डाले।
  7. 1 बड़ी चम्मच लाल मिर्च पाउडर और 2 कप धूली मूंग दाल डाले।
  8. 2 कप धुले चावल डाले और मिला ले।
  9. अब करीब 3 गिलास पानी डालकर मिला ले।
  10. 1 छोटी चम्मच पीसा हुवा साबूत धनिया और स्वाद के अनुसार नमक डाले।
  11. अब इस हांडी को ढक कर मध्यम आंच पर पकने दे।
  12. बीच मे 1 या 2 बार खोल के मिक्स करें।
  13. फिर से 10 से 15 मिनिट पकाए।
  14. अब मसाला खिचड़ी तैयार है ।
  15. 2 बड़ी चम्मच बारीक कटा हुआ धनिया डाले।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Jay Parmar
Sep-14-2018
Jay Parmar   Sep-14-2018

Delicious khichdi :kissing_heart::kissing_heart:

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर