Home / Recipes / Ragada petis

Photo of Ragada petis by Neha Mangalani at BetterButter
889
9
0.0(0)
0

Ragada petis

May-04-2018
Neha Mangalani
420 minutes
Prep Time
35 minutes
Cook Time
5 People
Serves
Read Instructions Save For Later

Recipe Tags

  • Veg
  • Medium
  • Festive
  • Breakfast and Brunch
  • Healthy

Ingredients Serving: 5

  1. वटाना /पीले मटर १कप
  2. उबले आलू ४-५बड़े आकार के
  3. प्याज बारीक कटा १/२कप
  4. टमाटर १/४कप
  5. नमक स्वादानुसार
  6. हल्दी १/४छोटा चम्मच
  7. लालमिर्च १/२छोटा चम्मच
  8. चना मसाला १छोटा चम्मच
  9. पानी आवश्यकतानुसार
  10. तेल १छोटा चम्मच रगड़े के लिये
  11. तेल तलने के लिये
  12. चावल का आटा ३बड़े चम्मच
  13. परोसने के लिये
  14. इमली की मीठी चटनी १/२कप
  15. दही १/२कप
  16. हरीचटनी १/४कप
  17. बारीक कटा प्याज
  18. बारीक कटा टमाटर
  19. बारीक कटा हराधनिया
  20. बारीक सेव
  21. चाट मसाला

Instructions

  1. वटाने को ५-६घंटे पानी मे भिगो कर रख दे
  2. ५-६घंटे बाद अतिरिक्त पानी निकाल ले
  3. कुकर मे १छोटा चम्मच तेल गरम करे प्याज डालकर भुने
  4. प्याज हल्का सुनहरा हो जाये तब वटाना डाल कर मिला ले
  5. नमक हल्दी,लालमिर्च व चना मसाला डालकर १-२मिनट भुन ले
  6. टमाटर डालकर मिला ले १-२मिनट पकाये
  7. १कप पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दे और २-३सिटी लगवा ले ,३सिटी के बाद गैस बंद कर दे
  8. कुकर ठंडा हो जाये तब खोलकर वटाने को चम्मच से अच्छी तरह मिला ले थोड़ा हराधनिया डाल दे ,रगड़ा तैयार है
  9. पेटीस के लिये बरतन मे उबले आलू ले नमक व चावल का आटा डालकर मिला ले और अच्छी तरह गूथ ले
  10. इसके छोटे गोले बना ले और दबाकर टिक्की जैसा आकार दे दे
  11. कढ़ाई मे तेल गरम करे तैयार टिक्की को गरम तेल मे सुनहरा तलकर निकाल ले
  12. रगड़ा पैटिस परोसने के लिये प्लेट मे टिक्की रखे उसपर गरमा गरम रगड़ा डाले
  13. दही मे थोड़ा नमक डालकर फैट ले
  14. रगड़ा डालने के बाद ,दही इमली की चटनी हरी चटनी प्याज टमाटर हराधनिया डाले
  15. उपर से नमक लालमिर्च चाट मसाला व सेव डालकर परोसे

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE