Home / Recipes / Pan patta chat

Photo of Pan patta chat by Shashwatee Swagatica at BetterButter
2205
8
0.0(0)
0

Pan patta chat

May-11-2018
Shashwatee Swagatica
15 minutes
Prep Time
10 minutes
Cook Time
2 People
Serves
Read Instructions Save For Later

ABOUT Pan patta chat RECIPE

यह एक स्वादिष्ट, अलग पकवान है .इस को आप शाम की चाय के साथ भी खा सकते है। ऐसे ये रेसिपी बहुत ही आसान और सरल है, पान पत्ता चाट बनाने के लिए पान के पत्तों को बेसन में डिप करने के बाद डीप फ्राई किया जाता है और उसके बाद चटनी और मसालें डालकर इस चटपटी चाट को तैयार किया जाता है।

Recipe Tags

  • Veg
  • Easy
  • Everyday
  • Indian
  • Frying
  • Snacks
  • Egg Free

Ingredients Serving: 2

  1. पान पत्ता - ५
  2. ब्याटर के लिए -
  3. बेसन १कप
  4. चावल का आटा २चम्मच
  5. दरदरा भुना हुआ जीरा १चम्मच
  6. दरदरा भुना हुआ धनीआ १चम्मच
  7. दरदरा भुना हुआ सौंफ १चम्मच
  8. लाल मिर्च पाउडर १चम्मच
  9. गरम मसाला पाउडर १/२चम्मच
  10. हींग १/४चम्मच
  11. नमक स्वादानुसार
  12. तेल तलने के लिए
  13. टपींस के लिए सामग्री -
  14. आलू, उबला हुआ और कटा हुआ १
  15. मुरमुरा १/२कप
  16. सेव १/२कप
  17. बारीक कटा हुआ टमाटर १
  18. बारीक कटा हुआ प्याज १
  19. बारीक कटा हुआ हरा मिर्च २-३
  20. बारीक कटा हुआ हरा धनिया पत्ती ४-५चम्मच
  21. नींबू का रस
  22. नमक स्वादानुसार
  23. लाल मिर्च पाउडर १चम्मच
  24. भुना हुआ जीरा पाउडर १चम्मच
  25. हरी चटनी १/२कप
  26. इमली चटनी १/२कप

Instructions

  1. पान के पत्तियों को धोएं और साफ़ करें।
  2. एक गहरे कटोरे में ब्याटर बनाने के लिए सामग्री को ले और थोड़ी थोड़ी पानी मिला के गाढ़ा घोल तैयार कर लें। एक तरफ रखें।
  3. कडाइ में तेल गर्म करें।
  4. तेल गर्म होने से, ब्याटर को पान के पत्ते पर फैलाएं और उन्हें तेल में एक-एक करके तले जब तक कि दोनों तरफ से हल्के भूरे रंग और कुरकुरा न हो जाए।
  5. प्लेट में कुरकुरा पान पत्तियां रखें।
  6. पत्तियों पर कटा हुआ आलू, मुरमुरा, प्याज, टमाटर,हरी मिर्च डालें।
  7. १ तला हुआ पान पत्ति को छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ दें और डालें।
  8. नींबू का रस, हरी चटनी, मीठे चटनी मीलाऐं। स्वाद के अनुसार नमक, और मसाले छिड़के।
  9. सेव और हरे धनिया के साथ गार्निश करें।

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE