Home / Recipes / Khatta dhokla/white dhokla

Photo of Khatta dhokla/white dhokla by Shashwatee Swagatica at BetterButter
874
14
0.0(0)
0

Khatta dhokla/white dhokla

May-21-2018
Shashwatee Swagatica
600 minutes
Prep Time
25 minutes
Cook Time
4 People
Serves
Read Instructions Save For Later

ABOUT Khatta dhokla/white dhokla RECIPE

खट्टा ढोकला गुजराती रेसिपी है, जिसे आप सुबह नाश्‍ते के समय या फिर शाम को चाय के साथ खा सकते हैं। खट्टा ढोकला चावल और उरद दाल के पेस्‍ट से मिल कर बनाया जाता है। साथ ही इसमें खट्टी दही का बहुत बड़ा रोल होता है क्‍योंकि इसी से ढोकला खट्टा बनता है। अगर दही खट्टी है तो आप उसमें एक छोटा नींबू भी मिक्‍स कर सकती हैं। ढोकले को थोड़ा स्‍पाइसी बनाने के लिये इसमें अदरक और हरी मिर्च भी डाली जाती है।

Recipe Tags

  • Veg
  • Medium
  • Everyday
  • Gujarat
  • Roasting
  • Blending
  • Steaming
  • Breakfast and Brunch
  • Healthy

Ingredients Serving: 4

  1. चावल १कप
  2. उरड दाल १/४कप
  3.  खट्टा दही १/२कप
  4. हरी मिर्च कटा हुआ २
  5. अदरक कटा हुआ १चम्मच
  6. तेल २चम्मच
  7. नमक स्वादानुसार
  8. इनो फ्रूट सॉल्ट - १चम्मच
  9. तडका के लिए -
  10. साबुत राई-जीरा- १चम्मच
  11. हरी मिर्च कटा हुआ १
  12. करी पत्ता
  13. तेल १चम्मच
  14. बारीक कटा हुआ धनीआ पत्ता २चम्मच

Instructions

  1. उरद दाल और चावल को अच्छे से धो लें और ३-४ घंटों के लिए पानी में भिगो दे।
  2. अधिक पानी निकालकर उन्हें हरी मिर्च, अदरक और थोड़ा पानी के साथ मिक्सी में पिसकर घोल तैयार कर ले।
  3. घोल को एक बड़े कटोरे या पतीले में निकाल ले। खट्टा दही और नमक डालकर अच्छे से मिला ले।
  4. उसे एक थाली से ढककर हल्की गर्म जगह पर ६-८ घंटो के लिए उफान आने के लिए रख दे।
  5. ढोकला बनाने के बर्तन में पानी डालिए और उसे मध्यम आंच पर गर्म होने दीजिये।
  6. ढोकले के घोल में १ टीस्पून तेल और इनो फ्रूट साल्ट डालकर एक मिनट तक चम्मच से अच्छेसे हिलाइए।
  7. घोल को तुरंत चिकनी की गई थाली में थाली की आधी ऊंचाई तक डाले।
  8. थाली को ढोकला बनाने के बर्तन में रख दे।
  9. इसे १५-२० मिनट के लिए मध्यम आँच पर भाप में पकने दे।
  10. १५ मिनट बाद ढोकले के बीचो-बिच एक चाक़ू डालकर देखिये की वह साफ़ बहार आता है या नही।
  11. अगर चाक़ू साफ़-सुथरा बहार आ जाए तो ढोकला तैयार है वर्ना उसे थोडा और पकाना पड़ेगा।
  12. इसे थोड़ी देर के लिए ठंडा होने दे।
  13. इसे गैस से उतार लीजिये, और चाकू की सहायता से ढोकला को टुकड़ों में काट लीजिये.
  14. ढोकला में तड़का लगा दीजिये, छोटे पैन में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल गरम होने पर राई, जीरा डाल दीजिये।
  15. राई तड़कने पर करी पत्ता, हरी मिर्च डाल कर भून लीजिये, तड़के को ढोकला के ऊपर चम्मच से थोड़ा थोड़ा करके चारों ओर डाल दीजिये।
  16. ऊपर से हरा धनिया डालकर कर सजा दीजिये।
  17. ढोकला को हरे धनिये की चटनी, नारियल की चटनी या चाय के साथ में परोसिये और खाइये.

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE