होम / रेसपीज़ / मसाला बटरमिल्क पॉपसिकल्स

Photo of Masala butter popsicles by Neelam Barot at BetterButter
613
1
0.0(0)
0

मसाला बटरमिल्क पॉपसिकल्स

Jun-10-2018
Neelam Barot
10 मिनट
तैयारी का समय
5 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

मसाला बटरमिल्क पॉपसिकल्स रेसपी के बारे में

गर्मियों के मौसम में बटरमिल्क सबके लिए बहुत लाभदायक है। बटरमिल्क में कुछ मसाले डालकर उसको दम देके स्मोकी फ्लेवर दिया गया है। फिर उसे जमाके उसकी चटपटी पोपसिकल्स बनाई है जो आपको जरूर पसंद आएगी।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • अन्य
  • भारतीय
  • ब्लेंडिंग
  • जमाना (ठंडा)
  • ठंडा करना
  • ठंडी ड्रिंक
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 6

  1. दही 200 ग्राम
  2. पानी 1 गिलास
  3. बारीक कटा हुआ धनिया पत्ती 2 बड़े चम्मच
  4. बारीक कटा हुआ फुदिना पत्ती 7 से 8
  5. बारीक कटी हुई हरी मिर्च 2
  6. भूना हुआ जीरा 1 छोटी चम्मच
  7. घी 1 छोटी चम्मच
  8. कोयला 2 से 3 ( दम देने के लिए )
  9. हींग चुटकी भर
  10. चाट मसाला 1/2 छोटी चम्मच
  11. चाट मसाला 1/8 चोटी चम्मच (ऊपर छिड़कने के लिए)

निर्देश

  1. एक बाउल में दही और पानी डाले फिर ब्लेंडर से मिक्स करें।
  2. इस मिश्रन में भूना जीरा, नमक, फुदिना के पत्ते, धनिया पत्ती, कटी हुई हरी मिर्च डालकर मिला लें।
  3. अब कोयले को गैस के ऊपर रख कर जला ले।
  4. इस दौरान कटोरी को एल्युमिनियम फॉयल पेपर से कवर करले।
  5. जलते हुए कोयले को कटोरी में रखे फिर ऊपर घी डाले।
  6. फिर इसमें जीरा और हींग डाले और मसाला बटरमिल्क के साथ रख कर ढक दे।
  7. 5 मिनिट तक ढके रखे फिर कटोरी को अलग करले।
  8. इस मिश्रन को ढक कर डीप फ्रीज़ में रखें करीब 2 घंटे के लिए।
  9. इस दौरान मिश्रन को बीच बीच मे मिक्स करते रहें , ताकी मसाला नीचे बैठ ना जाए।
  10. 2 घंटे बाद जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए , तब इसे कैंडी मौल्ड में भरे।
  11. इसे फिर से डीप फ्रीज़ में 6 से 7 घंटे के लिए रखे।
  12. 6 से 7 घंटे बाद मोल्ड से निकाल कर ऊपर थोड़ा चाट मसाला छिडक कर परोसें।
  13. चटपटी मसाला बटरमिल्क पॉपसिकल्स तैयार है।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर