होम / रेसपीज़ / मसाला ओनियन रिंग्स

Photo of Masala onion rings by Neeru Goyal at BetterButter
769
3
0.0(0)
0

मसाला ओनियन रिंग्स

Jul-19-2018
Neeru Goyal
10 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

मसाला ओनियन रिंग्स रेसपी के बारे में

प्याज के पकोड़े या कांदा भाजी का परिवर्तित रूप , मानसून में खाने केे लिए बहुत स्वादिष्ट

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • डिनर पार्टी
  • भारतीय
  • ब्लेंडिंग
  • तलना
  • स्टार्टर
  • लैक्टोस रहित

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 150 ग्राम हरा धनिया
  2. 5 से 6 हरी मिर्च
  3. 3 से 4 लहसुन की कलियां
  4. 1 बड़े चम्मच नींबू का रस
  5. 2 बड़े प्याज
  6. 1/2 चम्मच काला नमक
  7. 1 चम्मच नमक
  8. 1/2चम्मच भुना जीरा पाउडर
  9. 1 चम्मच कसूरी मेथी
  10. 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  11. 100 ग्राम बेसन
  12. 100 ग्राम कॉर्न फ्लोर
  13. तलने के लिए तेल

निर्देश

  1. धनिया, हरी मिर्च ,लहसुन को मिक्सर जार में डालें।
  2. इसमें काला नमक , जीरा पाउडर और नीम्बू का रस डालकर चटनी पीस लें।
  3. प्याज को रिंग्स यानी गोल आकार में काट लें।
  4. एक बर्तन में बेसन और कॉर्नफ्लोर लें।
  5. इसमे नमक ,कसूरी मेथी और मिर्च पाउडर डालें।
  6. इसमें चटनी मिलाएं।
  7. थोड़ा पानी मिलाकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
  8. ओनियन रिंग्स को इस घोल में लपेटकर मध्यम आंच पर तल लें।
  9. कुरकुरा होने पर कढ़ाई से निकाल लें।
  10. गरमा गरम चटनी के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर