होम / रेसपीज़ / Rasam dal vada

Photo of Rasam dal vada by cuisines vz at BetterButter
1055
6
0.0(1)
0

Rasam dal vada

Jul-19-2018
cuisines vz
5 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • तलना
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 5

  1. वडा के लिए सामग्री :
  2. चना दाल (भिगोई) : 2 कप
  3. वाइट उड़द दाल (भिगोई) : 1/2 कप
  4. नमक स्वादानुसार
  5. तलने के लिए तेल
  6. दाल के लिए सामग्री :
  7. अरहर दाल : 1 कप 1/2 घंटे के लिए भिगोई हुई
  8. नमक स्वादअनुसार
  9. हल्दी पाउडर स्वादानुसार
  10. पानी आवश्यकतानुसार
  11. रसम के लिए सामग्री :
  12. तेल : 3-4 बड़ा चम्मच
  13. सरसो के दाने : 1 बड़ा चम्मच
  14. लहसुन कली 6
  15. प्याज : 1 बारीक कटा
  16. लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच
  17. धनिया पाउडर 1/2 चम्मच
  18. नमक स्वादानुसार
  19. जीरा पाउडर : 1 बड़ा चम्मच
  20. चाट मसाला स्वादानुसार
  21. सांभर मसाला: 3 बड़े चम्मच
  22. कसूरी मेथी : 1 बड़ा चम्मच
  23. इमली का गूदा : 4-5 बड़ा चम्मच
  24. रेड फ़ूड कलर : 1/2 टीस्पून (ऑप्शनल)
  25. धनिया पत्ता : 1 कप

निर्देश

  1. दाल बनाने का तरीका :
  2. अरहर दाल को 1/2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। फिर कुकर में दाल, नमक, हल्दी पाउडर और पानी डालें। ढक्कन बंद करें और तेज़ आंच पर 3 सीटी लगवा लें। आंच बंद करें और कुकर को ठंडा होने दें। अब करछी के साथ दाल को मैश करें।
  3. वडा बनाने का तरीका :
  4. दोनो दालों को पानी में अलग अलग 5 घंटे के लिए भिगो दें। अब चना दाल को मिक्सी में बहुत कम पानी डाल कर बिल्कुल स्मूथ पेस्ट में पीस लें। इस पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें। कस उसी मिक्सी में वाइट उरद दाल को बहुत कम पानी डाल कर बिल्कुल स्मूथ पेस्ट में पीस लें। अब दोनो दालों को एक बाउल में मिक्स कर लें। इसमे नमक मिलाए। अच्छी तरह मिक्स करें।
  5. वडा डीप फ्राइंग के लिए कढ़ाई में तेल गरम करें। आंच धीमी करें। चमच को पानी में डिप करें और चमच मे मिश्रण भर कर गरम तेल में डालें। आंच तेज़ करें और वडा को सुनहरा होने तक तल लें। बाहर निकाल कर एक तरफ रख दें। सभी वडे एसे ही तल लें।
  6. रसम दाल वडा का तरीका :
  7. कढ़ाई में तेल गरम करें। सरसो के दाने डाले और थोड़ी देर पकने दें। अब लहसुन डाले थोड़ा पकाए अब प्याज डाले और सुनहरा होने तक पकाए। अब इसमे पतली तरी के हिसाब से पानी डाले। लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, चाट मसाला, सांभर मसाला, कसूरी मेथी और नमक मिलाऐं। इमली का गूदा मिलाऐ और मिक्स करें। अब उबली और मैश की हुई दाल इसमें मिलाऐ और मिक्स करें।
  8. अब रसम को उबालने के बाद आंच धीमी कर दें। रेड फ़ूड कलर मिलाऐ और मिक्स करें। इसमें वडा मिलाऐ और 5 मिन्ट उबाल लें। आंच बंद कर दें। अब इसको 10-15 मिन्ट ढक कर रख दे। आंच बंद रखनी है।
  9. धनिया पत्ती डाल कर मिक्स करें , रसम दाल वडा तैयार है। गरमा गरम परोसे।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
queenz delicacies
Feb-16-2019
queenz delicacies   Feb-16-2019

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर