होम / रेसपीज़ / Bharwan karela bhajiya

Photo of Bharwan karela bhajiya by Aarti Nijapkar at BetterButter
2032
3
0.0(1)
0

Bharwan karela bhajiya

Jul-22-2018
Aarti Nijapkar
15 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
3 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • फ्यूज़न
  • उबलना
  • तलना
  • स्टार्टर
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 3

  1. करेला छोटे आकार के 7 से 8
  2. भरवां मसाला
  3. सौंफ 1 बड़ा चम्मच
  4. जीरा 1 बड़ा चम्मच
  5. धनिया 1 बड़ा चम्मच
  6. सफेद तील 1 बड़ा चम्मच
  7. कलौंजी 1/2 बडा चम्मच
  8. अमचूर पाउडर 1/2 बड़ा चम्मच
  9. भजिया का मिश्रण
  10. बेसन 1 कप
  11. चावल का आटा 2 बड़े चम्मच
  12. अदरक पेस्ट 1/2 छोटा चम्मच
  13. लहसुन पेस्ट 1/2 छोटा चम्मच
  14. हरी मिर्च पेस्ट 1/2 छोटा चम्मच
  15. ताजा धनिया कटा हुआ 1 बड़ा चम्मच
  16. गरम मसाला 1/2 छोटा चम्मच
  17. लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
  18. हल्दी आधा छोटा चम्मच
  19. नमक स्वादानुसार
  20. तेल

निर्देश

  1. करेले को थोड़ा सा ऊपर से छील लीजिए
  2. अंदर के बीज निकाल ले
  3. पानी गर्म करके उसमें नमक और अमचूर का पानी डालें , और उबाल लें
  4. उबले हुए गर्म पानी में करेले को डालकर थोड़ा सा पका लें
  5. पके हुए करेले से पानी निकालकर करेले को थोड़ा सुखा लें , या फिर पानी निचोड़ ले
  6. भरवां मसाला
  7. गैस पर तवे को गर्म कर लीजिए , अब सौंफ , जीरा , धनिया , सफेद तिल कलौंजी अच्छे से तवे पर सेंक लीजिए मंद आचपर
  8. मसालों के खुशबू आ जाए तो गैस बंद कर दीजिए
  9. भुने हुए मसालों को ठंडा कर लीजिए
  10. मिक्सर के जार में डाले और पाउडर बना लीजिए
  11. पिसा हुआ मसाला पाउडर करेले मे अच्छे से भर ले
  12. भरवां करेला एक थाली में रख दें
  13. अब एक बाउल में बेसन चावल का आटा कटा हुआ धनिया , अदरक लहसुन पेस्ट , हरी मिर्च पेस्ट , गरम मसाला , लाल मिर्च पाउडर , हल्दी व स्वादानुसार नमक डालकर मिश्रण को एकत्रित कर ले
  14. आप थोड़ा थोड़ा पानी डालकर अच्छे से पेस्ट बना लीजिए (ज्यादा पतला ना करें)
  15. कढ़ाई में तेल डालकर अच्छे से गर्म कर लीजिए
  16. मसाला भरे करेला बेसन के मिश्रण में घोल लीजिए
  17. गरम तेल में करेले डालकर मध्यम आंच पर कर लीजिए
  18. भरवा करेला भजिया मध्यम आंच पर अच्छे से सुनहरे रंग होने तक तल लीजिए
  19. इसी प्रकार सभी करेला भजिया बना लीजिए
  20. गरमा गरम भरवा करेला भजिया तैयार हैं , इसे चटनी या सॉस के साथ खा सकते हो

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Vikram Bhardwaj
Sep-12-2018
Vikram Bhardwaj   Sep-12-2018

Good

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर