होम / रेसपीज़ / फ्रूट केक

Photo of Fruit cake by Krupa Shah at BetterButter
978
2
0.0(0)
0

फ्रूट केक

Aug-18-2018
Krupa Shah
100 मिनट
तैयारी का समय
55 मिनट
खाना बनाने का समय
8 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

फ्रूट केक रेसपी के बारे में

इस केक में दो लेयर हैं, जिसमें नीचे वाले लेयर में आम के फ्लेवर का व्हिपड क्रीम लगाया है और उसके ऊपर टूटी फूटी डाली हैं। दूसरे लेयर में सादा व्हिपड क्रीम है और उसके ऊपर फ्रेश फ्रूट्स रखे हैं।

रेसपी टैग

  • बिना अंडे का
  • सामान्य
  • डिनर पार्टी
  • ब्रिटिश
  • बेकिंग
  • माइक्रोवेव
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 8

  1. २ & १/२ कप मैदा
  2. १ छोटी चम्मच बेकिंग सोडा
  3. २ छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर
  4. ४०० ग्राम कंडेंस्ड मिल्क
  5. २०० ग्राम नरम बटर
  6. १ कप पानी
  7. २ बड़े चम्मच चीनी
  8. १ बड़ा चम्मच वेनीला एसेन्स
  9. आवश्यकता अनुसार शुगर सिरप
  10. 1 कप व्हिप्पिंग क्रीम
  11. १/२ कप ताज़े आम का रस
  12. अन्य सामग्री लेयर्स के लिए:
  13. ३-४ बड़े चम्मच टूटी फूटी लाल, पीली और हरी
  14. १/२ कप ताजे फल कटे हुए (केला, कीवी फ्रूट, सफर्जन)
  15. चेरीस
  16. कीवी और पल्म फ्रूट्स की स्लाइसेस
  17. केक बोर्ड

निर्देश

  1. ओवन को १० मिनट तक १८०℃ पर प्री-हीट करें।
  2. सभी सूखी सामग्रियों को ३-४ बार छान लें।
  3. एक दूसरे बरतन मे कंडेनसेड मिल्क, पानी, बटर और एसेन्स डाल दें और १ मिनट तक माइक्रोवेव ओवन में अधिकतम तापमान पर गरम करें।
  4. अब उसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  5. अब सूखी सामग्रियों को ३ भाग में गिली सामग्रियों में अच्छी तरह कट एण्ड फोल्ड मेथड से मिला लें।
  6. अब मिश्रण को ग्रीस किए गए केक टिन में डाल दें।
  7. केक को ५० मिनट के लिए बेक कर लें।
  8. वायर रैक पर ठंडा करने रखे।
  9. व्हिप्पिंग क्रीम १/२ एक बर्तन में लें और दूसरा १/२ दूसरे बर्तन में।
  10. एक बर्तन के व्हिप्पिंग क्रीम को अच्छी तरह से व्हिप करले, जब तक स्टिफ पीक्स नही बन जाती।
  11. अब दूसरे बर्तन में थोड़ा व्हिप करके ताजे आम का रस थोड़ा थोड़ा करके मिला लें और अच्छी तरह व्हिप करलें।
  12. तैयार केक को तीन भाग में काट लें।
  13. केक बोर्ड पर पहले थोड़ा व्हिपड क्रीम लगाए और एक केक का भाग उसके ऊपर रख दें।
  14. केक को शुगर सिरप से भिगो दें अच्छे से।
  15. अब उसके उपर आम की फ्लेवर वाला व्हिपड क्रीम लगा दे।
  16. पहले लेयर में टूटी फूटी व्हिपड क्रीम के ऊपर फैला दें।
  17. अब दूसरा केक का भाग उसके उपर रखे और उसे भी शुगर सिरप से भिगोले।
  18. उसके उपर सादा वाला व्हिपड क्रीम फेला लें और उसके उपर कटे हुए ताजे फल फेला दे।
  19. तीसरा भाग केक का रखें और उसे भी शुगर सिरप से भिगो दें।
  20. पूरी केक पर दोनो व्हिपड क्रीम अच्छी तरह लगा दे।
  21. व्हिपड क्रीम को पाइपिंग बैग में भर के केक को सजाएं।
  22. चेरीस, कीवी फ्रूट और पल्म की स्लाइसेस से सजाएं।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर