होम / रेसपीज़ / तिरंगा कलाकंद

Photo of Tricolour kalakand by Anjali Valecha at BetterButter
521
1
0.0(0)
0

तिरंगा कलाकंद

Sep-28-2018
Anjali Valecha
30 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

तिरंगा कलाकंद रेसपी के बारे में

झटपट बनने वाला कलाकंद सबको बेहद पसंद आता है।आज इसे नया रूप देने के लिए मैंने इसे तीन रंगों के मिश्रण से बनाया,यह दिखने के साथ खाने में भी अत्यंत स्वादिष्ट बना है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • त्योहारी
  • भारतीय
  • भूनना
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 6

  1. २ १/२ लीटर फुल क्रीम दूध
  2. ३-४ बड़े चम्मच विनेगर
  3. ४०० मिलीलीटर कंडेंस्ड मिल्क
  4. १/२ छोटा चम्मच छोटी इलायची पाउडर
  5. १/२ कप मिल्क पाउडर
  6. २ बड़े चम्मच चुकंदर की फ्यूरी
  7. २ बड़े चम्मच सफेद चॉकलेट
  8. २ बड़े चम्मच कोको पाउडर
  9. १ बड़ा चम्मच कटा हुआ बादाम
  10. १ बड़ा चम्मच कटा हुआ पिस्ता

निर्देश

  1. एक बड़े पैन में दूध उबाल लें।
  2. ३-४ चम्मच विनेगर डाल लें जब तक कि पनीर अलग हो जाए।
  3. पनीर को छान लें और पानी अलग कर लें।
  4. आधे घंटे तक कपड़े में बांधकर रख ले जब तक कि पानी अलग हो जाए।
  5. एक बड़ी कढ़ाई में पनीर, कंडेंस्ड मिल्क, मिल्क पाउडर और छोटी इलायची पाउडर डाल कर मिला लें।
  6. अब १५-२० मिनट तक इस मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार चलाते रहे जब तक कि मिश्रण कढ़ाई छोड़ने लगे।
  7. अब इस मिश्रण के तीन भाग कर लें।
  8. एक भाग में चुकंदर की प्यूरी डालकर अच्छे से मिला लें और गैस पर १-२ मिनट तक चला लें।
  9. दूसरे भाग में सफेद चॉकलेट को कद्दूकस कर डाल ले और १-२ मिनट तक चॉकलेट के पिघलने तक चला लें।
  10. तीसरे भाग में कोको पाउडर डालकर मिला लें और उसे भी १-२ मिनट तक अच्छे से मिलने तक चला लें।
  11. आप पार्चमैंट पेपर लगे हुए पैन में सबसे नीचे चुकंदर वाला भाग डालकर फैला लें।
  12. इसके ऊपर सफेद चॉकलेट वाला भाग डालकर फैला लें।
  13. और सबसे ऊपर कोको पाउडर वाला भाग फैला लें।
  14. ऊपर से कटे हुए पिस्ता बादाम डा लें।
  15. अब इसे ठंडा होकर जमने के लिए रख दें।
  16. ठंडा होने पर अपने मनचाहे आकार में काट कर परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर