होम / रेसपीज़ / स्पाइरल आलू पकोड़ा

Photo of Spiral aalu pakoda by Neelima Rani at BetterButter
797
2
0.0(0)
0

स्पाइरल आलू पकोड़ा

Oct-09-2018
Neelima Rani
15 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

स्पाइरल आलू पकोड़ा रेसपी के बारे में

ये देखने मे जितना सुन्दर लगता हैं, खाने मे उतना ही कुरकरा होता हैं।आलू पकोड़ा का ये रूप सबको भायेगा।

रेसपी टैग

  • सामान्य
  • किट्टी पार्टीज
  • तलना
  • स्नैक्स

सामग्री सर्विंग: 4

  1. छोटे आलू - 5-6.
  2. बेसन - 2 बड़े चम्मच।
  3. हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच।
  4. अजवाइन - 1 चम्मच।
  5. लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच।
  6. नमक - स्वादानुसार।
  7. हींग - 1 चुटकी।
  8. तेल - 1 चम्मच।
  9. बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया - 1 चम्मच।
  10. चाट मसाला पाउडर - छिड़कने के लिए।
  11. तेल - तलने के लिए।
  12. बड़ी टूथपिक - 5-6.

निर्देश

  1. बेसन मे हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, हींग, नमक, 1 चम्मच तेल और कटा हरा धनिया डाल कर मिलाएं।
  2. पानी की सहायता से गाढ़ा घोल तैयार करें।
  3. आलू को अच्छे से धोकर 1-1 टूथपिक मे लगायें।
  4. फिर छोटे चाकू की सहायता से आलू को घुमाते हुए काटते जाये।
  5. हल्के हाथों से घुमाते हुए टूथपिक पर फैला कर स्पाइरल बनाए।
  6. इसी तरह 1-1 आलू का स्पाइरल बनाए औऱ पानी में डालते जाए, जिससे आलू काला ना पड़े।
  7. अब 1-1 आलू को साफ कपड़े से पोंछ लें, चम्मच की सहायता से उसके उपर बेसन वाला घोल अच्छे से डाले।
  8. तुरन्त गरम तेल मे डाल कर मध्यम आंच पर सुनहरा होने कुरकरा होने तक तले।
  9. इसी तरह सारे आलू के स्पाइरल तल लें।
  10. गरमागरम आलू स्पाइरल पकोड़ा पर चाट मसाला पाउडर और थोड़ा हरा धनिया सजा कर अपनी मनपसंद चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर