होम / रेसपीज़ / Avala chavanprash

Photo of Avala chavanprash by Kamal Thakkar at BetterButter
945
1
0.0(1)
0

Avala chavanprash

Dec-14-2018
Kamal Thakkar
10 मिनट
तैयारी का समय
45 मिनट
खाना बनाने का समय
10 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • भारतीय
  • उबलना
  • बेसिक रेसिपी
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 10

  1. १ किलो आंवला
  2. १.५ किलो खड़ी शक्कर/मिश्री
  3. १० ग्राम दालचीनी
  4. १० ग्राम नागकेसर
  5. १० ग्राम सोंठ
  6. १० ग्राम तेज पत्ता
  7. १० ग्राम शतावरी
  8. १० ग्राम लिंडी पीपर/पिपली
  9. १० ग्राम गोखरू
  10. १० ग्राम अश्वगंधा
  11. २० ग्राम जेष्टिमध
  12. ५ ग्राम इलाइची
  13. ५ ग्राम काली मिर्च
  14. ५ ग्राम जावित्री
  15. १० ग्राम पिपरिमूल गनठोडा
  16. ५ ग्राम सफेद मूसली
  17. ५ ग्राम काली मूसली
  18. १ ग्राम केसर
  19. २ चम्मच घी

निर्देश

  1. एक पतीले में एक लीटर पानी ले और धुले आंवले उसमे डाल दे।
  2. ढंक कर १०-१२ मिनट उबाले।जब आंवले नरम हो जाये तब गैस बंद कर दे।
  3. उबले आंवलो को एक प्लेट में निकल ले।
  4. गरम पानी जिसमे हमने आंवले उबाले थे उसे बड़े पतीले में ले ले।
  5. इसमे खड़ी शक्कर डाल दे।
  6. धीमी आंच पर शक्कर पिघलने दे और फिर एक तार की चाशनी होने तक पकाएं।
  7. दूसरी तरफ उबले आंवलो को खोलकर फांके अलग कर ले और बीज अलग।
  8. सारे आंवलो के बीज निकल ले और ठंडा होने दे।
  9. अब इसे मिक्सर में पीस ले।
  10. सारे मसाले तैयार कर ले।
  11. जो मसाले साबूत हो उन्हें थोड़ा भूनकर पीस ले।सभी मसाले एक कटोरे में मिलाकर रख ले।
  12. अब पीसे हुए आंवले चाशनी में डाले।
  13. धीमे धीमे मिला ले।आंच धीमी ही रखे।
  14. अब केसर डाल दे।
  15. मिलाकर १० मिनट पकने दे।
  16. अब सारे मसाले मिला दे।
  17. मसालों को मिलाकर दो चमच घी डाल और गाढ़ा होने तक पकाएं।लंबा चमचा ले क्योंकि जब बनने आएगा तब बहुत छींटे उड़ेंगे।
  18. हमे इसे बहुत ज्यादा गाढ़ा नही करना क्योंकि ठंडा होने पर चवनप्राश गाढ़ा हो जाता है।जब चमचे को आसानी से छोड़े नही तब समजे की चवनप्राश तैयार है।
  19. अब गैस बंद कर दे और इसे अछि तरह ठंडा होने दे।थाली मत ढंके,पतला सूती कपड़ा ढंक कर रख दे।१०-१२ घंटे बाद इसे साफ बोतल या जार में भर ले।
  20. रोज सुबह दूध के साथ एक चम्मच खाये और स्वस्थ रहे।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Meenu Ahluwalia
Dec-15-2018
Meenu Ahluwalia   Dec-15-2018

Awesome recipe

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर