होम / रेसपीज़ / तुरिया पातरा सब्जी

Photo of Turiya Patra Sabji by Anjali Kataria at BetterButter
1378
2
0.0(0)
0

तुरिया पातरा सब्जी

Jan-10-2019
Anjali Kataria
15 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

तुरिया पातरा सब्जी रेसपी के बारे में

तुरिया पात्रा की सब्जी तुरई और पात्रा का अनोखा मेल है। यह एक गुजराती सब्जी है। जो हर एक गुजराती शादी में देखने को मिलती है। तुरिया पात्रा की सब्जी मेरी प्रिय सब्जी है। इसे बनाने में थोड़ा समय लगता है पर यह बहुत ही स्वादिष्ट बनती है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • त्योहारी
  • गुजराती
  • धीमी आंच पर उबालना
  • तलना
  • सौटे
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. अ) पातरा के लिए
  2. ४ पात्रा के पत्ते
  3. ५ बड़ी चम्मच बेसन
  4. १/२ छोटी चम्मच जीरा पाउडर
  5. १/२ छोटी चम्मच धनिया पाउडर
  6. १/२ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  7. १/२ छोटी चम्मच गरम मसाला
  8. १ छोटी चम्मच चीनी
  9. २ बड़ी चम्मच इमली का पानी
  10. स्वादानुसार नमक
  11. चुटकी भर सोडा
  12. १ छोटी चम्मच तेल
  13. १ छोटी चम्मच नींबू का रस
  14. ब) सब्जी के लिए
  15. २ कप कटे हुए तुरई
  16. १ बड़ी चम्मच तेल
  17. १/२ छोटी चम्मच जीरा
  18. २-३ सुखी लाल मिर्च
  19. चुटकी भर हींग
  20. १ बड़ी चम्मच अदरक और मिर्च की पेस्ट
  21. १/२ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  22. १/२ छोटी चम्मच धनिया पाउडर
  23. १/२ छोटी चम्मच जीरा पाउडर
  24. १/२ छोटी चम्मच गरम मसाला पाउडर
  25. नमक स्वादानुसार
  26. पानी जरूरत के हिसाब से
  27. १ बड़ी चम्मच नींबू का रस
  28. मुट्ठी भर धनिया के पत्ते कटे हुए
  29. १/२ कप सुका मेवा (काजू, किसमिस)

निर्देश

  1. एक बाउल ले।
  2. उसमें बेसन डालें।
  3. जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, चीनी पाउडर और नमक डाले।
  4. इमली का पानी और तेल भी डालें।
  5. अच्छे से मिक्स कर ले।
  6. जरूरत पड़े तो पानी डालें।
  7. यहां पर थोड़ा गाढ़ा मिश्रण बनना चाहिए।
  8. अब पात्रा का पता ले और उसकी सारी नसें निकाल लीजिए।
  9. पात्रा के पत्ते पर मिश्रण लगाकर फैला ले।
  10. उसके ऊपर दूसरा पत्ता रखें।
  11. फिर से मिश्रण फैला ले।
  12. अब पात्रा के पत्ते को रोल कर ले।
  13. इस तरह से दूसरे दो पतो के भी रोल बना ले।
  14. दोनों रोल को चाकू की मदद से पात्रा के आक्रार में काट ले।
  15. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखे।
  16. तेल गर्म होने पर उसमें जीरा डालें।
  17. जीरा फूटने पर हींग डालें।
  18. सूखी लाल मिर्च डाले।
  19. अब उसमें अदरक और हरी मिर्च की पेस्ट डालकर सौतें।
  20. सुका मेवा डालकर १ मिनिट तक पकाए।
  21. कटे हुए तुरई भी डालें।
  22. लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें।
  23. अच्छे से मिक्स कर ले।
  24. १/२ कप पानी डालें ओर उबाल आने दे।
  25. अब कटे हुए पात्रा के रोल इसमें डालें।
  26. कढ़ाई को ढक कर १५ मिनट तक धीमी आंच पर पकाने के लिए रखें।
  27. बीच-बीच में चलाते रहे।
  28. १५ मिनट बाद चेक कर ले पात्रा सही से पके है या नहीं।
  29. अगर नहीं पके है तो ५ मिनिट तक पकाए।
  30. उसके बाद नींबू का रस डालें।
  31. धनिया के पत्ते डालें।
  32. अच्छे से मिक्स कर ले।
  33. गरमा गरम पूरी, रोटला या रोटी के साथ सर्व करे।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर