होम / रेसपीज़ / Pitod ki sabji

Photo of Pitod ki sabji by Vandana Jangid at BetterButter
3515
9
0.0(0)
0

Pitod ki sabji

Jan-20-2019
Vandana Jangid
10 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • राजस्थानी
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 5

  1. बेसन की कतली के लिए:-
  2. 1कप बेसन
  3. 1टीबीएस्पी तेल
  4. चुटकी भर हिंग
  5. 1कप पानी
  6. नमक स्वादानुसार
  7. 1टीस्पून अदरक पेस्ट
  8. 1/4 टीस्पून अजवाइन
  9. 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  10. 1 टेबलस्पून कटा हुआ हरा धनिया
  11. तेल तलने के लिए
  12. रसा/तरी बनाने के लिए:-
  13. 1 कप दही
  14. 2 टेबलस्पून तेल
  15. 1सूखी लाल मिर्च
  16. 2बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  17. 1/2 टेबलस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
  18. चुटकी भर हींग
  19. नमक स्वादानुसार
  20. 1/4 टीस्पून ज़ीरा
  21. 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  22. 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
  23. 1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
  24. 1/4 टीस्पून गरम मसाला
  25. 1 टेबलस्पून कटा हुआ हरा धनिया

निर्देश

  1. बेसन की कतली के लिए:-
  2. एक कटोरे/बाउल में बेसन, पानी, नमक, अदरक पेस्ट,हरा धनिया और अजवाइन मिला देंगे।
  3. अब मध्यम आंच पर एक कडाही में तेल गरम करेंगे। तेल गरम होने पर ज़ीरा और हींग डाल देंगे।
  4. जीरे के तडकने पर पानी और बेसन के मिश्रण को डालकर तेज आंच पर गाढा होने तक लगातार हिलाते रहेंगे। गाढा होने पर गैस बंद कर देंगे।
  5. एक प्लेट को 2बूंद तेल से थोड़ा चिकना करके बेसन के मिश्रण को फैला देंगे और ठंडा होने देंगे।
  6. ठंडा होने पर मनचाहे आकार में काट लेंगे।
  7. अब एक कडाही में तेल गरम होने पर मध्यम आंच पर बेसन की कतली को सुनहरा भुरा होन तक तल लेंगे।
  8. तरी के लिए:-
  9. एक कडाही में मध्यम आंच पर तेल गरम होने पर जीरा और हींग डाल देंगे।
  10. अदरक लहसुन का पेस्ट मिलाएंगे।
  11. बेसन की कतली मिलाकर सभी मसाले मिला देंगे।और 1मिनट के लिए पकनें देंगे।
  12. अब तरी के लिए प्र्याप्तपानी मिलाकर 5-10 मिनट के लिए कम आंच पर पकने देंगे।
  13. अब दही मिलाकर लगातार 2मिनट के लिए चलाते रहेंगे।
  14. गरम मसाला एवं कटा हुआ हरा धनिया मिला देंगे।
  15. तैयार स्वादिष्ट पितोड की सब्जी को रोटी या पराठे के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर