होम / रेसपीज़ / दही वडा

Photo of Dahi vada by Deepa Gad at BetterButter
1384
0
0.0(0)
0

दही वडा

Feb-23-2019
Deepa Gad
0 मिनट
तैयारी का समय
35 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

दही वडा रेसपी के बारे में

दही वडा ये एक पारंपारिक रेसिपी है जो आज मैने नाश्ता मे बनाई है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • अन्य
  • केरल
  • ठंडा करना
  • तलना
  • नाश्ता और ब्रंच

सामग्री सर्विंग: 4

  1. उरद डाल 1 कटोरी
  2. गाढा दही 1 कटोरी
  3. जीरा पावडर 1/4 च
  4. लाल मिर्च पावडर 1/4 च
  5. चाट मसाला 1/4 च
  6. सैंधव नमक
  7. साधा नमक
  8. चिनी 3-4 च
  9. तेल तलने के लिये
  10. पानी 1 कटोरी

निर्देश

  1. उरद डाल को 4-5 घंटे पानी मे भिगोके रखे।
  2. उसमे से पानी निकालके मिक्सि मे महिन पीस ले।
  3. नमक स्वाद अनुसार डाले। हाथ से फेटे।
  4. गॅस पर कढाही मे तेल गरम करनेे के लिये रखे।
  5. उरद डाल के मिश्रण को हाथ मे पानी लगा के छोटे गोले बनाकर तेल मे तलने के लिये डाले।
  6. सुनहरा होने तक दोनो बाजू से फ्राय करे।
  7. टीशु पेपर पर निकाले।
  8. अब फ्राय किया वडा पानी मे भिगोकर 15 मिनिट के लिये रखे।
  9. अब वडा हथेंलीयो मे लेकर उसमे से पानी निचोड लिजीए।
  10. सर्विग बाउल मे वडा रखे।
  11. वडा करनेे के पहले, दही मे चिनी, सैंधव नमक डालके मिक्स करे। छलणी से दही को छान लिजीए। ठन्ड करनेे के लिये फ्रीज मे रखे।
  12. बाउल मे पानी मे भिगोये हुए वडे लेके उसपर गाढा दही डाले।
  13. उपर से लाल मिर्च पावडर, जीरा पावडर, चाट मसाला, सैंधव नामक छिडक ले।
  14. ठंडा सर्व करे।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर