होम / रेसपीज़ / Jhatpat swadist sambhar

Photo of Jhatpat swadist sambhar by Zulekha Bose at BetterButter
743
3
0.0(1)
0

Jhatpat swadist sambhar

May-28-2017
Zulekha Bose
8 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • दक्षिण भारतीय
  • प्रेशर कुक
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1.  १ १/२ कप टूर दाल/अरहर दाल                   
  2. १/२ कप मसूर दाल
  3. १/४ कप पीली मूंग दाल
  4. ६-७ कटी भिंडी 
  5. २ बैंगन दो इंच में चौकोर कटे हुए 
  6.  ८-१० बीन्स दो इंच में कटी हुई
  7.  १/२ प्याज मीडियम साइज में चार भाग में कटी हुई 
  8. २ टमाटर छोटे कटे हुए
  9. ४-५ लहसुन की कलियाँ छिली हुई
  10. १/२ छोटा चम्मच लाल मिर्च 
  11. नमक स्वादानुसार
  12. २ बड़े चम्मच सांबर मसाला(एवेरेस्ट या ऍम टी आर  )
  13. २ सहजन की फली चार इन्च में कटी हुई (ऑप्शनल)
  14. १/२ कप ईमली का रस
  15.  तड़के के लिए-२ बड़े चम्मच तेल
  16. १ छोटा चम्मच चना दाल और उड़द दाल
  17. १/२ छोटा चम्मच जीरा
  18.  १/२ छोटा चम्मच राई
  19. २ चुटकी हींग
  20. १/२ प्याज छोटा चौकोर कटा
  21. २ बड़े चम्मच नारियल कसा हुआ(ऑप्शनल)
  22. ८-१० करी पत्ते (ऑप्शनल)
  23. २ लाल मिर्च दो भागों में टूटी हुई बीज निकली
  24. हरी धनिया कटी हुई

निर्देश

  1. दालें तीन से चार बार पानी से धोकर ५ लीटर के कुकर में डाल लें  
  2. तीन गिलास पानी डाल लें
  3. अब सामग्री कूकर में डाल कर ढक्कन बंद कर तेज़ आंच पर २ सीटी आने तक पका लें
  4. दो सीटी आने के बाद आंच मध्यम कर देंअब मध्यम आंच पर दो सीटी आने तक दाल और सब्जियां उबाल लें 
  5. कूकर को चुल्हा बंद करके साइड मे ठंडा होने को रख दें |
  6. 5 मिनट बाद चम्मच से सीटी ऊपर उठाकर बची हुई भाप निकाल लें |
  7. कूकर का ढक्कन हटाकर मथनी से मथ कर सारी सामग्री मिला लें |
  8. आवस्यकतानुसार सांबर में गरम पानी मिला कर एक बार फिर चुल्हे पर मध्यम आंच पर बिना ढक्कन के खुला पका लें |
  9. चुल्हे की दूसरी तरफ तड़के के लिए पैन में तेज आंच पर तेल गरम कर लें |
  10. तेल गरम होने के पश्चात आंच मध्यम कर एक चम्मच चना दाल ,उरद दाल डाल, राई, जीरा कड़कने को छोड़ दें |
  11. अब हीग, लाल मिर्च, करी पत्ता डालकर 1/2मिनट भून लें |
  12. फिर चौकोर प्याज के टुकडे सुनहरा कर लें |
  13. अब कसा हुआ नारियल डालकर तुरंत इस तड़के को कूकर में डालकर कूकर ढक दें |
  14. अंत में कटी हरी धनिया डालकर चावल, डोसा, इडली, मेदू वड़ा के साथ परोस सकते हैं |

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Laxmi Lilhare
Apr-08-2018
Laxmi Lilhare   Apr-08-2018

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर