Photo of Fafda by JYOTI BHAGAT PARASIYA at BetterButter
2023
23
0.0(1)
0

Fafda

Sep-10-2017
JYOTI BHAGAT PARASIYA
10 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
3 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • कठिन
  • गुजराती
  • तलना
  • नाश्ता और ब्रंच
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 3

  1. २ कप बेसन
  2. ५ चम्मच तेल
  3. २ टीस्पून पापड़ खार
  4. १ टीस्पून अजवाइन
  5. नमक स्वादनुसार
  6. १/३ कप पानी या आवश्य्कतानुसार
  7. अन्य सामग्री
  8. तेल तलने के लिए

निर्देश

  1. सर्व प्रथम पानी मे पापड़ खार व नमक मिला कर मिक्स करले।
  2. अब अब सारी सूखी सामग्री को एक बर्तन में डाले।
  3. अब पपड़ खार वाला पानी धीरे धीरे डाल कर आटा गूंधते जाए।
  4. आटे को ६ से ७ मिनट मसल मसल कर चिकना कर ले , और पूरी के आटे जैसा बना ले।
  5. आटे को ढंक कर ३० मिनट किनारे रख दे।
  6. अब आटे को २ हिस्सों में काट ले।
  7. एक हिस्सा उठा कर बोर्ड के ऊपर रख कर लंबा रोल बना ले।
  8. अब रेल से १ इंच की लोई काट ले।
  9. एक लोई उठा कर लंबाई में गोल शेप दे।
  10. अब लोई को बोर्ड के ऊपर रखे और ऊपर से हथेली की सहायता से पीछे से आगे की तरफ प्रेस करते हुए फाफडे का शेप दे।
  11. अब छुरी की सहायता से फाफडे को बोर्ड से निकाल ले।
  12. सारे फाफड़े इसी तरह बना ले।
  13. अब कड़ाई में तेल गरम करके तेज आंच पे सारे फाफड़े क्रिस्पी होने तक तल लें।
  14. आपके फाफड़े बन कर तैयार है।
  15. तली हुई मसाला मिर्च,जलेबी व चाय के साथ खूब आनंद लीजिये।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Neha Dhingra
Sep-12-2017
Neha Dhingra   Sep-12-2017

Lajawaab...

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर