Photo of Harira by Anjali Verma at BetterButter
9544
8
0.0(1)
0

Harira

Dec-11-2017
Anjali Verma
10 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
3 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • अन्य
  • भारतीय
  • धीमी आंच पर उबालना
  • भूनना
  • उबलना
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 3

  1. गुड़ - 200 ग्राम
  2. पानी - 2 कप
  3. सौंफ - 1 छोटी चम्मच
  4. घी - 2 बड़े चम्मच
  5. सोैंठ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  6. जीरा पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  7. हल्दी पाउडर - 1 /2 छोटी चम्मच
  8. काली मिर्च पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच
  9. अजवायन पाउडर - 1/ 3 छोटी चम्मच
  10. बादाम - 10 टुकड़े किये हुए
  11. मुनक्के बीज निकले हुए - 10
  12. छुआरे - 10 टुकड़े किये हुए
  13. नारियल पाउडर - 1/2 कप
  14. मखाने टुकड़े किये हुए - 1/2कप
  15. किशमिश - 1/2 कप
  16. छोटी इलाइची पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच

निर्देश

  1. गुड़ को तोड़ कर टुकड़े कर लीजिये, एक बर्तन में गुड़ , सौंफ और पानी डालिएं , गुड़ के घुलने तक गरम कीजिये।
  2. कड़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, सोैंठ पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, अजवायन पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालिये। हल्की महक आने तक भूनिये।
  3. अब कटे हुये मेवा , मुनक्के, मखाने , किशमिश और नारियल पाउडर डालिये और 1-2 मिनिट लगातार चलाते हुये एकदम धीमी गैस पर भून लीजिये।
  4. इस भुने मसाले में गुड़ के घोल को छानकर और इलाइची पाउडर को डालिये, और उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये । हरीरा को उंगली पर चिपका कर देखें तो वह उंगली पर चिपकना चाहिये । अब आँच बन्द कर दीजिए।
  5. लीजिये खुश्बूदार हरीरा तैयार है, हरीरा को फ्रिज में रखकर 10- 15 दिन तक खाया जा सकता है।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Hema Mallik
Dec-12-2017
Hema Mallik   Dec-12-2017

Deliciously amazing!!!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर