होम / रेसपीज़ / चीले की सब्जी

Photo of Chile ki sabji by Nidhi Ashwani at BetterButter
1339
8
0.0(0)
0

चीले की सब्जी

Mar-23-2018
Nidhi Ashwani
15 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

चीले की सब्जी रेसपी के बारे में

चीले की सब्जी राजस्थान में बनती है।बच्चो और बड़ो सभी के द्वारा पसंद की जाती है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • राजस्थानी
  • धीमी आंच पर उबालना

सामग्री सर्विंग: 2

  1. 1 कप बेसन
  2. नमक स्वादानुसार
  3. लाल मिर्च स्वादानुसार
  4. 1/4 छोटी चम्मच हींग
  5. 1/4 छोटी चम्मच अजवाइन
  6. 1 छोटी चम्मच सूखा पिसा पुदिना
  7. 1/2 छोटी चम्मच हल्दी
  8. पानी जरूरत अनुसार
  9. 1/2 कप खट्टा दही
  10. 2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
  11. 3 बड़े चम्मच तेल

निर्देश

  1. एक बाउल में बेसन, नमक,लाल मिर्च,चुटकी भर हींग डालें।
  2. अब पानी की सहायता से घोल तैयार करें।
  3. घोल को 10 मिनेट के लिए ढक कर रख दे।
  4. अब घोल को चलाये और जरूरत लगने पर पानी डाले।
  5. नॉन स्टिक पैन को गरम करें।
  6. चम्मच की सहायता से घोल की गोलाकार आकार में तवे पर डाले।
  7. तेल लगा कि दोनों तरफ से सेके
  8. बने हुए चीले को चोकोर टुकड़ो में काटे।
  9. गैस पर कड़ाई रखे
  10. 2 चम्मच तेल डाल कर गरम करें
  11. हींग और अजवाइन डालें
  12. अजवाइन हो जाने पर लाल मिर्च डालें
  13. अब कटे हुए चीले के टुकड़े और सभी मसाले डाल कर 5 मिनट तक चलाये।
  14. दही को फेट कर पानी मिला कर डाले
  15. और लगातार उबाल आने तक चलाये नही तो दही फट जाएगा।
  16. अब 5-10 minute तक पकाएं।
  17. पाक जाने पर पुदिना डाल कर गैस बंद करे।
  18. चीले की सब्जी तैयार है।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर