होम / वीडियो / भरवा लौकी भाप मे पकी हुई

744
0
0.0(0)
0

भरवा लौकी भाप मे पकी हुई

Jun-21-2018
Nitu Singh
15 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

भरवा लौकी भाप मे पकी हुई रेसपी के बारे में

ये सब्जी स्वाद मे बहुत अच्छी लगती हैं। इसे रोटी ,चावल के साथ खाये।

रेसपी टैग

  • साइड डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 2

  1. मध्यम आकार का लौकी
  2. भरने के लिए मसाला
  3. ६ लाल मिर्च भिगी हुई
  4. १ इंच अदरक का टुकड़ा
  5. ७-८ लहसुन की कलियां
  6. १ चम्मच साबुत धनिया
  7. २ बड़ा चम्मच भूना मूंगफली
  8. १/२ छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  9. १/२ कप नमकीन सेव
  10. १/२ चम्मच जीरा
  11. नमक स्वादानुसार
  12. ग्रेवी के लिए
  13. १ प्याज बारीक कटा
  14. २ चम्मच तेल
  15. १/४ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  16. 3 चम्मच खट्टी दही
  17. नमक स्वादानुसार
  18. १/२ छोटा चम्मच जीरा
  19. १/२ छोटा चम्मच राई
  20. ७-८ करी पत्ता
  21. १ कप पानी

निर्देश

  1. लौकी को छीलकर मोटे टुकड़ों में काट लें।
  2. इनको बीच से दो चीरा लगा दे।
  3. इस प्रकार सारे को काट कर तैयार कर ले।
  4. ६ लाल मिर्च को १/२ घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
  5. मिक्सर जार में भिगे लाल मिर्च और २ बड़े चम्मच भूना मूंगफली डाले।
  6. १ इंच अदरक का टुकड़ा और ७-८ लहसुन की कलियां डाले।
  7. १ चम्मच साबुत धनिया डाले।
  8. १/२ चम्मच जीरा डालें।
  9. १/२ चम्मच गरम मसाला पाउडर डालकर पीस लें।
  10. पीसे मसालों में १/२ कप नमकीन सेव डालकर पेस्ट बना ले।
  11. मसाला पेस्ट तैयार है।
  12. १ चम्मच नमक या स्वादानुसार नमक डाले।
  13. जाली वाले थाली में चारों तरफ तेल लगाएं,और इसे एक बर्तन में पानी रख कर उसके उपर गरम होने को रखें।
  14. तैयार मसाला पेस्ट को लौकी मे भरे।
  15. सारे लौकी मे मसाला भर कर तैयार कर ले।
  16. जाली वाले थाली में भरे लौकी को रखें।
  17. इसे मध्यम आंच पर ढ़क कर १० मिनट तक पकाएं।
  18. भरवा लौकी पक गया है।
  19. बचे भरवा मसाले मे ३ चम्मच खट्टी दही मिलाएं।
  20. २ चम्मच चना दाल को ३० मिनट तक भिगो कर रखें।
  21. कढाई मे २ बड़े चम्मच चम्मच तेल घरम करे,उसमें १/२ चम्मच जीरा डालें।
  22. १/२ चम्मच राई डालें।
  23. राई जीरा चटकने पर ७-८ करी पत्ता डाले ।
  24. भिगी चना दाल डाले और इसे १ मिनट तक फ्राई करें।
  25. चना दाल फ्राई होने पर १ बारीक कटा प्याज डाले।
  26. प्याज को लाल होने तक भूने।
  27. प्याज मे दही वाला मसाला डाले।
  28. इन्हें मध्यम आंच पर ३-४ मिनट तक भूने।
  29. १/४ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर डाले।
  30. नमक स्वादानुसार डाले।
  31. मसाले मे १ कप पानी डाले,और २ उबाल आने तक पकाएं।
  32. इसमें भाप मे पकी भरवा लौकी को डाले।
  33. एक चम्मच से मसालों को लौकी पर डाले और इसे ढ़क कर धीमा पर आंच पर ५ मिनट तक पकाएं।
  34. हरा धनिया पत्ती डाले।
  35. इसे प्लेट में निकाल लें।
  36. तैयार है भाप मे पकी भरवा लौकी।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर