होम / वीडियो / फाफड़ा

1015
0
0.0(0)
0

फाफड़ा

Jul-02-2018
Shilpa gupta
60 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

फाफड़ा रेसपी के बारे में

फाफड़ा गुजरात का बहुत ही लोकप्रिय स्नैक है| इसे आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं |

रेसपी टैग

  • स्नैक्स

सामग्री सर्विंग: 4

  1. बेसन 1 कप
  2. मीठा सोडा 1/4 छोटा चम्मच
  3. नमक 1/2 चम्मच
  4. हल्दी 1/4 चम्मच
  5. अजवायन 1/2 चम्मच
  6. कुटी काली मिर्च 1/2 चम्मच
  7. तेल 2 चम्मच + तलने के लिए
  8. चाट मसाला 1 चम्मच

निर्देश

  1. एक परात में 1 कप बेसन, 1/2 चम्मच अजवायन व 1/4 छोटा चम्मच मीठा सोडा मिलायें |
  2. इसमे 1/2 चम्मच नमक व 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं |
  3. 1/2 चम्मच कुटी काली मिर्च मिलाएं |
  4. थोड़ा ( लगभग 1/4 कप पानी) के साथ सख्त आटा लगाएं |
  5. 2 चम्मच तेल लगा कर मुलायम होने तक मलें|
  6. आटे को आधा घंटा आराम दें |
  7. आटे को नींबू के साइज़ की लोइयों में बाँटें |
  8. लोइ को थाली के उल्टी तरफ हल्का तेल का हाथ लगा कर ,हथेली से हल्का दबाव देते हुए बाहर की तरफ खींचें |
  9. इसी प्रकार सारे फाफड़े तैयार कर लें |
  10. फाफड़ों को मध्यम गरम तेल में छोड़ें|
  11. हल्की आँच पर करारा होने तक पकायें |
  12. पेपर नैपकिन पर निकाल कर रखें |
  13. चाट मसाला छिड़कें |

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर