होम / वीडियो / Matar mashrum masala

1970
4
0.0(1)
0

Matar mashrum masala

Aug-09-2017
Honey Lalwani
10 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • आसान
  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 4 मध्यम आकार के प्याज
  2. 2 बड़े टमाटर
  3. 1 हरीमिर्च
  4. आधा शिमलामिर्च
  5. 1 छोटा टुकड़ा अदरक
  6. 8-10 कली लहसुन
  7. 1 पैकेट मशरूम
  8. आधा कप मटर
  9. तेल 2-3 बड़े चम्मच
  10. नमक स्वादानुसार
  11. लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
  12. धनिया पाउडर 2 चम्मच
  13. हल्दी 1/4 चम्मच
  14. किचन किंग 1 बड़ा चम्मच
  15. पानी आवश्यकता अनुसार

निर्देश

  1. मटर मशरूम
  2. प्याज को बारीक काट ले। टमाटर, अदरक, लहसुन, हरीमिर्च और शिमलामिर्च मोटा मोटा काट ले।
  3. कुकर में तेल गरम करे और कटा हुआ प्याज डाले।
  4. अच्छे से भुने।
  5. मिक्सर जार में टमाटर, मिर्च,अदरक, लहसुन और शिमलामिर्च डालकर पेस्ट बनाएं।
  6. पेस्ट तैयार है।
  7. प्याज गोल्डन ब्राउन होने तक भूने।
  8. प्याज भून जाने पर टमाटर का पेस्ट डाले।
  9. सभी सूखे मसाले डाले।
  10. नमक डालें।
  11. अच्छे से मिक्स करें और तेल छोड़ने तक भूने।
  12. मसाला तेल छोड़ दे।
  13. तब कटे हुए मशरूम और मटर मिलाये।
  14. अच्छे से मिक्स करें।
  15. जरूरत अनुसार पानी मिलाये।
  16. अच्छे से मिक्स करे।
  17. कुकर का ढक्कन लगाए, 1 सीटी लगवाए और 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाये।
  18. सब्जी तैयार होने पर कसूरी मेथी मिलाये।
  19. गरमागरम सब्जी परांठे या रोटी के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Kritika Seth
Aug-11-2017
Kritika Seth   Aug-11-2017

Lajawaab...

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर