होम / वीडियो / Dryfruit Halwa Roll

1111
3
0.0(1)
0

Dryfruit Halwa Roll

Oct-18-2017
Neelam Barot
20 मिनट
तैयारी का समय
40 मिनट
खाना बनाने का समय
10 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • आसान
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 10

  1. भरावन के लिए :-
  2. अंजीर १०-१२
  3. ख़जूर १०-१२
  4. गर्म पानी २-३ कप
  5. खस खस के दाने १ बड़ी चम्मच
  6. घी २ बड़े चम्मच
  7. कोको पाउडर २ बड़ा चम्मच
  8. पाउडर चीनी १ बड़ा चम्मच
  9. बाहरी कवर के लिए :-
  10. दूध १ गिलास
  11. सूजी १/२ कप
  12. दूध का पाउडर २ बड़े चम्मच
  13. काजू पाउडर १/२ कप
  14. चीनी १/२ कप
  15. घी २-३ बड़े चम्मच
  16. वनीला ऐसेंसे की कुछ बूंदे
  17. सजाने के लिए पिस्ता कतरन २ बड़े चम्मच

निर्देश

  1. भरावन के लिए १०-१२ अंजीर और १०-१२ खजूर ले।
  2. इसे २-३ कप गर्म पानी मे १०-१५ मिनिट भिगोकर रख दें।
  3. अब पानी से निकाल कर मिक्सी जार में ३-४ बार चलाए और पेस्ट बनाले।
  4. पेस्ट तैयार है पेस्ट बनाते समय पानी बिल्कुल न डाले।
  5. भरावन की सामग्री :- २ बड़े चम्मच घी २ बड़े चम्मच कोको पाउडर १ बड़ा चम्मच खस खस के दाने १ बड़ा चम्मच पाउडर चीनी तैयार किया हुआ अंजीर खजूर का पेस्ट
  6. नॉनस्टिक पेन में घी गर्म करें।
  7. पेस्ट डाले और भूने।
  8. पेस्ट को बिना छोड़े चलाए १०-१५ मिनिट
  9. अब उसमे पाउडर चीनी डाले
  10. कोको पाउडर और खस खस के दाने डाले
  11. मिला ले
  12. इसे १० मिनिट तक धीमी आंच पर चलाए।
  13. अब भरावन तैयार है
  14. इसे बाउल में निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दे।
  15. अब बाहरी कवर के लिए सामग्री :- दूध १ गिलास १/२ कप सूजी २ बड़े चम्मच दूध का पाउडर १/२ कप चीनी २-३ बड़े चम्मच घी १/२ कप काजू पाउडर
  16. नॉनस्टिक पैन में घी गर्म करें
  17. अब सूजी डाले और सुनहरा भून लें।
  18. सूजी को बिना छोड़े चलाए।
  19. अब आँच धीमी करदे फिर दूध पाउडर और काजू पाउडर डालें। इसे ३-४ मिनिट भूने।
  20. अच्छेसे से मिला ले फिर चीनी डाले।
  21. दूध डाले
  22. मिश्रन को पकाए।
  23. कुछ देर बाद मिश्रन गाढ़ा होने लगेगा।
  24. मिश्रन हलवे के जैसा गाढ़ा हो रहा है।
  25. अब हलवा तैयार है इसे प्लेट में निकाल ले।
  26. कुछ बूंदे वनीला ऐसेंसे की डाले।
  27. अच्छे से मिला ले।
  28. हलवा मिश्रन में से बड़ी लोई ले।
  29. बटर पेपर या प्लास्टिक पर हाथ से दबाके थोड़ा फैला ले।
  30. थोड़ी मोटी रोटी बेले।
  31. सारी साइड को हाथ से दबाके सेट कर ले।
  32. अंजीर खजूर के मिश्रन में से थोड़ा मिश्रन ले के रोल बनाए।
  33. इसे एक ओर रख दें।
  34. इसे चोकोर काटे।
  35. बाकी की साइड निकाल ले।
  36. अब अंजीर खजूर का रोल रखे और रोल करे।
  37. साइड से थोड़ा दबाले।
  38. अब पेपर पे थोड़ा थोड़ा पिस्ता कतरन डाले और ऊपर हलवा रोल को घुमा ले।
  39. रोल तैयार है अब इसे फ़्रीज में १-२ घंटे के लिए सेट होने दे।
  40. अब इसे कट कर ले।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Ayushi Prakash
Oct-18-2017
Ayushi Prakash   Oct-18-2017

looks amazing

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर