होम / वीडियो / क्विनोआ ढोकली की सब्जी

325
2
0.0(0)
0

क्विनोआ ढोकली की सब्जी

Mar-23-2018
Dhara Shah
10 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

क्विनोआ ढोकली की सब्जी रेसपी के बारे में

ढोकली की सब्जी एक गुजराती डिश है जो आम तौर से बेसन से बनाई जाती है, इधर मैंने क्विनोआ का आटा का उपयोग करके उसको ज्यादा हेल्थी वर्जन बनाया है।

रेसपी टैग

  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 2

  1. ढोकली बनाने के लिए:
  2. १ कप क्विनोआ
  3. १/४ कप सूजी
  4. १/२ कप बेसन
  5. १ चम्मच हल्दी पाउडर
  6. नमक स्वादानुसार
  7. १ कप छाछ
  8. तड़का देने के लिए:
  9. १ बड़ा चम्मच तेल
  10. १ चम्मच राई के दाने
  11. चुटकी भर हींग
  12. १ ग्लास छाछ
  13. १/२ चम्मच हल्दी पाउडर
  14. १/४ चम्मच मिर्च पाउडर
  15. १/४ चम्मच धनिया पाउडर
  16. नमक स्वादानुसार

निर्देश

  1. सबसे पहले एक बाउल में क्विनोआ का आटा ले।
  2. उसमे सूजी डाले।
  3. नमक डाले।
  4. और थोड़ा छाछ डालकर मिक्स करे।
  5. अब उसमे बेसन डाले।
  6. हल्दी पाउडर डाले।
  7. नींबू का रस डाल दे।
  8. अच्छे से मिक्स करे।
  9. चीनी डाल दे और फिर से मिक्स करे।
  10. अब उसको तेल से ग्रीस की हुई प्लेट में निकाले और गरम स्टीमर में १०-१५ मिनट पकाएं।
  11. पकने के बाद ठंडा होने दे और कट कर ले।
  12. तड़का देने के लिए सबसे पहले नॉन सटीक पैन में तेल को गरम होने दे।
  13. उसमे राई के दाने डाले।
  14. हींग डाले।
  15. हल्दी पाउडर डाले।
  16. मिर्च पाउडर डाले।
  17. धनिया पाउडर डाले।
  18. छाछ डाले।
  19. और नमक डालके थोड़ा हिलाए।
  20. ढोकली जो हमने बनाई थी वो भी डाले।
  21. और ढ़क्कन रखकर ७-८ मिनट पकने दे।
  22. तैयार है क्विनोआ ढोकली की सब्जी जिसको आप रोटी के साथ गरम सर्व करे।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर