Home / Recipes / Aam kalakand

Photo of Aam kalakand by Nidhi Seth at BetterButter
1312
9
0.0(0)
0

Aam kalakand

Jul-24-2017
Nidhi Seth
0 minutes
Prep Time
30 minutes
Cook Time
6 People
Serves
Read Instructions Save For Later

ABOUT Aam kalakand RECIPE

आम से बना यह कलाकंद मुंह में घुल जाने वाला एवं बेहतरीन आम के स्वाद का ये कलाकंद स्वाद में मानो किसी जन्नत से कम नहीं,आप एक बार इसे जरूर बनाएँ,इसका स्वाद आपको भी जरूर भा जायेगा।

Recipe Tags

  • Veg
  • Medium
  • Others
  • UP
  • Simmering
  • Roasting
  • Boiling
  • Dessert
  • Egg Free

Ingredients Serving: 6

  1. ४ + २ कप दूध
  2. १/२ कप चीनी
  3. १/२ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  4. ३/४ कप आम के गुद्दे का प्युरी
  5. १/२ कप ताजा दही छेना बनाने के लिए
  6. ६-७ केसर के धागे
  7. काजु और पिस्ता कलाकंद को सजाने के लिए

Instructions

  1. सबसे पहले हम छेना बनाएंगे उसके लिए ४ कप दूध को मोटे तली के बर्तन में उबलने के लिए रख दीजिए।
  2. जब दूध उबलने लगे इसमें १/२ कप दही डालकर हल्के से मिलाइये, आप देखेंगे कि दूध से छेना अलग और पानी अलग हो जायेगा, अब आँच को बंद कर दीजिए।
  3. जब पूरी तरह से दूध से पानी अलग और छेना अलग हो जाए तब इसे मलमल के कपड़े में छान लीजिये। और अच्छे से निचोड़ कर बांध दीजिये। इसका पानी पूरी तरह से निकल जाने के लिए कुछ देर इसे एक किनारे रख दीजिए।
  4. अब कलाकंद बनाने के लिए २ कप बचा हुआ दूध को उबलने के लिए मोटे तली के बर्तन में उबालेंगे।
  5. जब दूध उबल जाए आँच को धीमी कर देंगे और बिच बिच में दूध को चलाते रहेंगे। जब दूध गाड़ी होने लगे तब इसे लगातार चलाते रहिये वरना दूध जल कर कलाकन्द का स्वाद खराब कर सकता है।
  6. जब दूध पक कर उसकी मात्रा आधी हो जाए, इसमें आम का प्युरी डालकर लगातार मध्यम आंच पर चलाते हुये तब तक पकाइये तब तक ये थोड़ी गाढ़ी नहीं जो जाती।
  7. अब इसमें चीनी,इलायची पाउडर, केसर डालकर चलाते हुए पकाइये, थोड़ी देर बाद इसमें छेना डालिये औऱ इसे तब तक चलाते हुए पकाइये जब तक ये बर्तन से किनारे न छोड़े। जब ये बर्तन के किनारे छोड़ने लगे गैस बंद कर दीजिए।
  8. अब इस तैयार कलाकंद को घी लगी थाली में १ इंच मोटा फैला लीजिये और इसे पूरी तरह से ठंडा हो जाने के बाद चौकोर में काट लीजिये ,ऊपर से काजु पिस्ता लगाकर परोसिये।

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE