Home / Recipes / Poha

Photo of Poha by Anjali Valecha at BetterButter
1018
3
0.0(0)
0

Poha

Dec-12-2017
Anjali Valecha
5 minutes
Prep Time
10 minutes
Cook Time
2 People
Serves
Read Instructions Save For Later

ABOUT Poha RECIPE

उत्तर भारत के प्रसिद्ध नाश्ते में बनने वाला पोहा हमारे घर में भी सबका मनपसंद है | झटपट बनने वाले पोहे पर प्याज और बारीक सेव डाल कर खाने में अलग ही स्वाद आता है |

Recipe Tags

  • Veg
  • Easy
  • Everyday
  • North Indian
  • Breakfast and Brunch
  • Healthy

Ingredients Serving: 2

  1. १ १/२ कप पोहा ( मोटा वाला)
  2. १ मध्यम आलू
  3. १ मध्यम प्याज
  4. १/४ कप मटर
  5. १-२ हरी मिर्च
  6. १ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  7. नमक स्वादानुसार
  8. १ बड़ा चम्मच तेल
  9. १/२ छोटा चम्मच राई
  10. १ बड़ा चम्मच धनिया पत्ता
  11. कटा हुआ प्याज, सजाने के लिए
  12. बारीक सेव

Instructions

  1. सबसे पहले एक छलनी में पोहा धो कर अलग रख लें |
  2. एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लें और उसमें राई डाल दें, राई के तड़कने पर उसमें बारीक कटा प्याज, मटर और आलू डाल दें |
  3. थोड़ा नमक डाल कर १ मिनट चला लें और फिर धीमी आँच पर ढक कर रख दें जब तक आलू और मटर नरम हो जाए |
  4. आलू के नरम होने पर इसमें कटी हुई हरी मिर्च, हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर मिला लें |
  5. अब इसमें भीगा हुआ पोहा डाल लें और मिला लें |
  6. ऊपर से धनिया पत्ता डाल कर गैस बंद कर दें और १ मिनट तक ढक कर रख दें |
  7. गरमागरम पोहे, ऊपर से कटा हुआ प्याज और बारीक सेव डाल कर परोसें|

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE