Home / Recipes / Makke ki idli

Photo of Makke ki idli by Neelima Rani at BetterButter
1118
3
0.0(0)
0

Makke ki idli

Dec-14-2017
Neelima Rani
10 minutes
Prep Time
20 minutes
Cook Time
4 People
Serves
Read Instructions Save For Later

Recipe Tags

  • Easy
  • Steaming
  • Healthy

Ingredients Serving: 4

  1. मक्के का आटा - १ कप।
  2. दही - १ कप।
  3. हरा धनिया - १ बड़ा चम्मच, बारीक कटा हुआ।
  4. हरी मिर्च - २ बारीक कटी हुई।
  5. अदरक - १/२ चम्मच, कसा हुआ।
  6. राई - १ चम्मच।
  7. चना दाल - १ चम्मच।
  8. धुली उड़द दाल - १ चम्मच।
  9. नमक - स्वादानुसार।
  10. इनो फ्रूट साल्ट - १ चम्मच।
  11. तेल - २ बड़े चम्मच।

Instructions

  1. एक पैन में तेल गरम करें, उसमें राई डाले।
  2. फिर चना दाल और धुली उड़द दाल डालकर हल्की सुनहरी होने तक भून लें।
  3. अब अदरक और हरी मिर्च डालें, १ मिनट भून लें।
  4. फिर मक्के का आटा डाल कर २-३ मिनट धीमी आंच पर भून लें।
  5. अब इसे ठंडा करें, दही को फेट लें
  6. ठंडा होने पर इसमें फेटा दही, हरा धनिया, नमक और आवश्यकता नुसार पानी डाल कर गाढ़ा घोल तैयार कर लें, १० मिनट के लिए रख दें।
  7. १० मिनट बाद कुकर में १ गिलास पानी गरम करें।
  8. इडली मोल्ड को चिकना करें।
  9. मिश्रण में इनो फ्रूट साल्ट डाल कर हल्के हाथों से मिलाएं। तुरंत इडली मोल्ड मे डाले।
  10. मोल्ड को कुकर में रखे, बिना सीटी लगाए ढक्कन लगा दें और भाप मे १५ -१६ मिनट इडली पका लें।
  11. पक जाने पर थोड़ा ठंडा करके चाकू की सहायता से इडलियां निकाल लें।
  12. अपनी मनपसंद चटनी के साथ परोसें।

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE