Home / Recipes / Baked Rasmalai Tart

Photo of Baked Rasmalai Tart by Aparajita Dutta at BetterButter
1117
6
0.0(0)
0

Baked Rasmalai Tart

Mar-11-2018
Aparajita Dutta
20 minutes
Prep Time
20 minutes
Cook Time
6 People
Serves
Read Instructions Save For Later

ABOUT Baked Rasmalai Tart RECIPE

जैसे कि हमें पता है टार्ट एक विदेशी खाना है, और रसमलाई हमारी अपनी मिठाई है, तो क्यों न इन दोनों को मिलाके बनाया जाए एक फ्यूज़न टार्ट, तो चलिए बनाते है फ्यूज़न टार्ट, बेक्ड रसमलाई टार्ट।

Recipe Tags

  • Egg-free
  • Medium
  • Festive
  • Fusion
  • Simmering
  • Baking
  • Boiling
  • Chilling
  • Dessert
  • Egg Free

Ingredients Serving: 6

  1. टार्ट बनाने के लिए:
  2. मैदा 150 ग्राम
  3. मक्खन 90 ग्राम
  4. रिफाइंड तेल 1 टेबल चम्मच
  5. नमक 1/4 छोटी चम्मच
  6. चीनी 1 टेबल चम्मच
  7. रसमलाई बनाने के लिए:
  8. 500 ग्राम फुल क्रीम दुध
  9. चीनी 3 टेबल चम्मच
  10. इलाइची पाउडर 1 छोटी चम्मच
  11. केसर 4-5 दूध में भिगोई हुई
  12. छोटे रसगुल्ले 10
  13. ड्राई फ्रूट्स सजाने के लिए

Instructions

  1. पहले मक्खन और तेल को पैन में गरम कर लीजिए।
  2. इसमें चीनी डाल दीजिए।
  3. अब इसमें मैदा और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए।
  4. मिश्रण थोड़ा ठंडा होने के बाद इसे अच्छी तरह गूँथ लीजिए।
  5. ओवन को 180 सेल्शियस में गरम कीजिए।
  6. अब टार्ट के साँचा (टार्ट मोल्ड) लीजिए।
  7. गुँथे हुए आटे से लोई निकाल कर टार्ट पैन को पूरा ढक दीजिए।
  8. जो बाहर निकल रहा है उसे काटकर निकल दीजिए।
  9. अब फोर्क से टार्ट के बेस पर छेद बना दीजिए ताकि जब ये बेक होगा तब फुल न जाए।
  10. अब टार्ट के ऊपर एक छोटा बटर पेपर की टुकड़ा रखिए।
  11. इसमें सबूद छोले या राजमा रखिए।
  12. इस पद्धति को ब्लाइंड बेकिंग कहते है।
  13. अब गरम ओवन में 15-20 मिनट बेक कीजिए।
  14. अब एक पैन में दूध, इलाची पाउडर, चीनी ले लीजिए।
  15. इसे धीमी आंच पर पकाइए जब तक न रबड़ी जैसा हो जाए।
  16. अब इसमें रसगुल्ले को रस निचोड़कर डाल दीजिए।
  17. रसमलाई तैयार है।
  18. टार्ट को ओवन से निकलकर ठंडा कीजिए।
  19. अब इसमें रसमलाई भर लीजिए।
  20. अब फिरसे ओवन में रखकर 5 मिनट बेक कीजिए।
  21. आपका बेक्ड रसमलाई टार्ट तैयार है।
  22. ड्राई फ्रूट से सजाकर परोसे।

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE