Home / Recipes / Dahi bara-aalu dam-ghuguni

Photo of Dahi bara-aalu dam-ghuguni by Shashwatee Swagatica at BetterButter
848
15
0.0(0)
0

Dahi bara-aalu dam-ghuguni

May-10-2018
Shashwatee Swagatica
240 minutes
Prep Time
60 minutes
Cook Time
4 People
Serves
Read Instructions Save For Later

Recipe Tags

  • Veg
  • Medium
  • Everyday
  • Orissa
  • Pressure Cook
  • Boiling
  • Frying
  • Breakfast and Brunch

Ingredients Serving: 4

  1. दही वडा बनाने के लिए सामग्री
  2. उरद दाल १कप
  3. हरी मिर्च कटा हुआ २
  4. दही १-१/२ कप
  5. भुना हुआ जीरा पाउडर १ चम्मच
  6. लाल मिर्च पाउडर १चम्मच
  7. बेकिंग पाउडर का एक चुटकी(optional)
  8. सूजी १बडा चम्मच
  9. नमक स्वादअनुसार
  10. काला नमक स्वादानुसार
  11. तेल तलने के लिए
  12. तड़के के लिए -
  13. कुछ करी पत्ते
  14. सूखा लाल मिर्च 2
  15. हींग 2 चुटकी
  16. साबुत सरसों-जीरा १चम्मच
  17. आलू दम के लिए सामग्री -
  18. आलू ३-४
  19. प्याज १बारीक कटा हुआ
  20. टमाटर १कटा हुआ
  21. अदरक-लहसुन पेस्ट १ चम्मच
  22. हल्दी पाउडर १/४चम्मच
  23. जीरा पाउडर १छोटी चम्मच
  24. धनिया पाउडर १चम्मच
  25. मिर्च पाउडर १छोटी चम्मच
  26. गरम मसाला पाउडर १/२चम्मच
  27. साबुत जीरा १/२चम्मच
  28. तेल १चम्मच
  29. नमक स्वादानुसार
  30. घुगुनी के लिए सामग्री -
  31. पीला मटर १-१/२कप
  32. आलू १
  33. प्याज १बारीक कटा हुआ
  34. टमाटर १कटाहुआ
  35. अदरक-लहसुन पेस्ट १चम्मच
  36. हल्दी पाउडर १/४चम्मच
  37. जीरा पाउडर १छोटी चम्मच
  38. धनिया पाउडर १चम्मच
  39. मिर्च पाउडर १छोटी चम्मच
  40. गरम मसाला पाउडर १/२चम्मच
  41. तेल १चम्मच
  42. नमक स्वादानुसार
  43. कटा हुआ हरा धनिया पत्ती ४-५चम्मच सजाने के लिए
  44. टॉपिंग्स के लिए: 
  45. बड़ा प्याज १, बारीक कटा हुआ
  46. धनिया पत्ते, १/२ गुच्छा बारीक कटा हुआ
  47. हरी मिर्च, ५-६ बारीक कटा हुआ
  48. पतली सेव १कप
  49. कला नमक स्वादानुसार
  50. भुना हुआ जीरा-मिर्च पाउडर ४-५चम्मच

Instructions

  1. दही वडा बनाने की बीधी : 
  2. ३-४ घंटे के लिए उरद दाल भीगोयें। भीगी हुई दाल में से अतिरिक्त पानी निकाल दे।
  3. उसे मिक्सी की बड़ी जार में डाले। धीरे-धीरे आवश्यकता अनुसार पानी डाले और बारीक़ पीस ले।
  4. घोल को अच्छी तरह से हाथ से फैंट ले। उसे तब तक फैंटे (कम से कम ४-५ मिनट तक) जब तक कि उनका कलर थोड़ा लाइट नहीं हो जाता और घोल हल्का नहीं लगने लगता।
  5. इस में सुजी और बेकिंग पाउडर(optional) मिलाएं।
  6. एक कड़ाही में तलने के लिए तेल गरम करें।
  7. अपने हथेलियों में पानी लगाएं, ब्याटर की थोड़ी मात्रा लें और इसे चपटा कर लें। बीच में एक छोटा छेद बना कर इसे गर्म तेल में छोड़ दें।
  8. वडा को तब तक फ्राइ करें जब तक व दोनों तरफ से सुनहरा भूरा न हो जाएं। 
  9. वड़ो को तेल में से निकाल कर गुनगुने पानी में डाले।
  10. इसी तरह बाकि बचे घोल में से बड़े बना ले।
  11. इस बीच, एक और बड़ी कटोरे में दही ले लो। 
  12. नमक, काला नमक, भुना हुआ जीरा सुखी लाल मिर्च पाउडर मिलाएं।
  13. २ कप पानी डालकर मिला लें। 
  14. ५ मिनट के बाद, वडा को पानी से बाहर निकालें, पानी को निचोड़ने के लिए धीरे-धीरे दबाएं। 
  15. तैयार दही मिश्रण में मिला लें।
  16. तडका के लिए -
  17. एक ताड़का पैन में  १ टीस्पून तेल गरम करें ।
  18. सरसों, जीरा, टूटी लाल मिर्च, करी पत्तियों और हींग डालें।  
  19. दही-वडा पर डालें। ३-४ घंटे के लिए रखें। 
  20. आलू दम बनाने की बीधी : 
  21. प्रेशर कुकर में आलू उबालें।
  22. आलू छीलिये और इसे मध्यम क्यूब्स में काट लें।
  23. कडाई में तेल गर्म करें।
  24. जीरा डालकर भूनें।
  25. प्याज डालकर सुनहरे भूरे रंग होने तक पकने दें।
  26. अदरक-लहसुन पेस्ट मीलाऐं।
  27. सभी पाउडर मसालों मीलाऐं।
  28. कटा हुआ टमाटर डालें और नमक मिलाएँ।
  29. जब मसाला तेल छोडने लगे तब आलू के क्यूब्स डालकर मिला लीजिये।
  30.  इसे २ मिनट के लिए पकाएं और फिर २ कप पानी मीलाऐं और इसे ३-४ मिनट के लिए उबाल लें।
  31. गरम मसाला पाउडर मिलाएं।
  32. ग्रेवी जब थोड़ा सा थीक हो जाए तब गैस बंद करें।
  33. घुगुनी के लिए:   
  34. पीले मटर रात भर भिगोयें।
  35. प्याज और टमाटर को छोटे टुकड़ों में काटें। आलू छीलें और छोटे आकार के क्यूब्स में काट लें। 
  36. कटा हुआ आलू, नमक और हल्दी पाउडर के साथ एक कुकर में भिगोये पीले मटर डाल दें। 
  37. २ सीटी के लिए कुक करे। निकालें और ठंडा करने के लिए अलग रखें।
  38. कडाइ में तेल गर्म करें।
  39. जीरा डालकर भूनें।
  40. प्याज डाले और लगभग २-३ मिनट के लिए पकने दें।
  41. फिर अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर मिला लीजिये।
  42. टमाटर, नमक और हल्दी पाउडर डालकर मिलाएं। लगभग ५ मिनट तक पकाएं।
  43. सभी पाउडर मसालों मीलाऐं और २मीनट तक पकाएं।
  44. और फिर उबला हुआ मटर और आलू मीलाऐं। मध्यम आंच पर ३-४ मिनट के लिए पकाएं।
  45. २ कप गर्म पानी मीलाऐं और ८-१० मिनट के लिए पकने दें।
  46. गरम मसाला मिला लें और २मीनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें।
  47. सरभींग के लिए: 
  48. दही के साथ एक प्लेट पर ३-४ वडे रखें। 
  49. इसके उपर ५-६ बड़ा चम्मच घुगुनी डालें।
  50. और ३-४ बड़ा चम्मच आलू दम डालें।
  51. बारीक कटा हुआ प्याज, धनिया पत्ते, हरी मिर्च, कला नमक, भुना हुआ जीरा-मिर्च पाउडर, और कुरकुरा सेव छिड़कें और परोसें।

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE