Photo of Mawa Kachodi by Neelam Barot at BetterButter
1598
6
5.0(2)
1

Mawa Kachodi

Mar-24-2019
Neelam Barot
60 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
10 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • बिना अंडे का
  • सामान्य
  • त्योहारी
  • राजस्थानी
  • धीमी आंच पर उबालना
  • तलना
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 10

  1. आटे के लिए :-
  2. मैदा 2 कप
  3. घी 1/4 कप
  4. बर्फ का ठंडा पानी(जरूरत के हिसाब से ले)
  5. चुटकी भर नमक
  6. भरावन के लिए :-
  7. इंस्टेट रबड़ी मिक्स पावडर
  8. दूध 500 ग्राम
  9. चीनी 1/2 कप
  10. केसर के धागे 10-12
  11. काजू कूटा हुवा 10 -12
  12. बादाम कूटी हुई 10 - 12
  13. पिस्ता कूटा हुवा 10 - 15
  14. इलायची पाउडर 1/2 छोटी चम्मच
  15. जायफल पावडर 1/2 छोटी चम्मच
  16. दूध पावडर 1 कप
  17. ताजी गुलाब की पत्तियां कटी हुई 1/2 कप
  18. सिरप के लिए :-
  19. चीनी 1 कप
  20. पानी 3 कप
  21. इलायची पाउडर 1/2 चम्मच
  22. केसर के धागे 7-8
  23. गुलाब जल 2 बडी चम्मच
  24. सजाने के लिए (जरूरत के अनुसार ले)
  25. पिस्ता कतरन
  26. गुलाब की पत्तियां (सूखी)
  27. चाँदी की वरख
  28. घी 500 ग्राम ( तलने के लिए)

निर्देश

  1. एक परात में मैदा ले, उसमे घी और नमक डालके मसल लें।
  2. अब थोड़े थोड़े बर्फ के पानी से कचोड़ी के लिए आटा लगा ले फिर ढक कर रखदे।याद रहे आटा नरम नही होना चाहिए।
  3. अब कड़ाई में दूध गर्म करें और चीनी डालदें।
  4. दूध को लगातार चलाते हुए उबाले फिर उसमें रबड़ी मिक्स पावडर डाले।
  5. पावडर डालने के बाद बिना छोड़े लगातार चलालें ताकी कोई गुठली न रहे।
  6. कुछ देर बाद मिश्रन गाढ़ा होने लगे तब उसमें इलायची पाउडर, जायफ़ल पावडर, पिस्ता, बादाम, काजू डालकर मिला ले।
  7. मिश्रन को एकदम गाढ़ा मावे जैसा होने तक पकाए।
  8. अब गेस को बंद करले ओर उसमे दूध का पावडर डाले साथ ही गुलाब की पत्तियां भी डाल दे।
  9. इसे अच्छे से मिला ले और ठंडा होने के लिए छोड़े करीब 10 मिनिट।
  10. अब मिश्रण मेसे छोटे छोटे गोले बनाले।
  11. घी को गर्म करने के लिए रख दे और आटे को गूंथ लें।
  12. आटे को मसल कर 10 से 12 लोई बनाले कचौड़ीओ के लिए।
  13. अब एक लोई की मोटी पूरी बनाए फिर उसमें मावे की गोली रखके कचौड़ी बनाले।
  14. इस दौरान घी को गर्म करने के लिए रख दे। पर घी को ज्यादा गर्म न करे।
  15. कचोड़ी को हथेली पे दबा के थोड़ा पतला बनाले और घी में मध्यम आँच पर पकाए।
  16. कुछ देर बाद थोड़ी सुनहरी होने पर पलटा ले। कचोड़ी अपने आप घी में ऊपर उठ जाएगी।
  17. कचौड़ी को दोनो तरफ से पकाए ओर फिर निकाल ले।
  18. सारी कचौड़िओ को सुनहरा तल के निकाल लें।
  19. अब दूसरी तरफ पतीली में पानी, चीनी इलायची पाउडर को डाल के उबल ने रख दे।
  20. कुछ देर बाद चीनी पानी मे घूल जाए और चाशनी थोड़ी बनने लगे तब गेस बंद कर ले।
  21. चाशनी में केसर के धागे और गुलाब जल दाल के मिला ले।
  22. गरमा गरम कचौड़ी ओ को चाशनी में डुबो के निकाल लें।
  23. ऊपर से पिस्ता, गुलाब की सूखी पत्तिया ओर चाँदी के वरख से सजाए।
  24. मावा की कचोड़ी पिरसने के लिये तैयार है।

रीव्यूज़ (2)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Bhumi G
Mar-24-2019
Bhumi G   Mar-24-2019

It's amazing and also looking yummy

Mital Viramgama
Mar-24-2019
Mital Viramgama   Mar-24-2019

Superb Presented

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर