होम / रेसपीज़ / मैसूर मसाला डोसा।

Photo of Mysore Masala Dosa by Sanjula Thangkhiew at BetterButter
3448
332
4.7(0)
0

मैसूर मसाला डोसा।

Jul-23-2015
Sanjula Thangkhiew
0 मिनट
तैयारी का समय
45 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

मैसूर मसाला डोसा। रेसपी के बारे में

यह दक्षिण भारत का एक लोकप्रिय नाश्ता है! डोसा में लिपटा ,मसाले और सब्जियों का एक स्वादिष्ट, और बेहतरीन संयोजन।

रेसपी टैग

  • वेज
  • कर्नाटक
  • नाश्ता और ब्रंच

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 2 कप चावल।
  2. 1/2 कप उङद की दाल।
  3. 1/2 कप पोहा।
  4. 1 कप प्याज कटा हुआ।
  5. 2 बङे आलू।
  6. 2 हरी मिर्च।
  7. 2 लाल मिर्च।
  8. 2 बङे चम्मच भूना चने की दाल।
  9. 2 बङे चम्मच धनिया पत्ता कटा हुआ।
  10. 1 छोटा चम्मच लहसून कटा हुआ।
  11. 1 छेटा चनम्मच अदरक कटा हुआ।
  12. 1 छोटा चम्मच मेथी के बीज।
  13. 1 छोटा चम्मच सरसों बीज।
  14. 1/4 छोटा चम्मच अदरक कुचला हुआ।
  15. 5-6 करी पत्ता।
  16. 5-6 लौंग।
  17. तेल।
  18. नमक स्वाद के लिए।

निर्देश

  1. 3-4 घंटे या रात भर के लिए एक कटोरी में अलग- अलग चावल और मेथी के बीज और उड़द की दाल को भिगो दें।
  2. अगले दिन, पोहा और1/2 कप पानी के साथ मिश्रण को पीस लें।
  3. नमक डालेंऔर 8-10 घंटो के लिए छोङ दें।
  4. आलू काटें और एक कङाही में तेल गर्म करें।
  5. इसमे सरसों दाना ,प्याज डालें और प्याज के पारदर्शी होने तक पकाए।
  6. इसमें अदरक, लहसून,करी पत्ता डालें और कुछ देर के लिए भूनें।
  7. अब हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालें और एक मिनट के लिए पकाएं और उसके बाद आलू डालें।
  8. नमक और 2 बड़े चम्मच पानी डालें। पानी के सूखने तक इसे पकाएं।
  9. पैन को आंच से हटाए और धनियां पत्ता डालें।
  10. चटनी के लिए, चना के दाल को भुनें।इसमें प्याज, लहसुन, अदरक डालें और एक मिनट के लिए पकाएं।
  11. मिश्रण का पेस्ट बनाएँ।
  12. तवा को गर्म करें, एक करछुल की मदद से डोसा मिश्रण को तवे के उपर गोल -गोल फैलाएं और उपर से चारों ओर तेल की कुछ बूँदें छिड़कें।
  13. डोसा के मध्य भाग के भूरा होने तक पकाएँ।
  14. लाल चटनी फैलाए और उसके उपर भरावन सामिग्री को डालें।
  15. अब डोसा को मोङे और परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर