होम / रेसपीज़ / Pani Puri Potato Pinwheels

Photo of Pani Puri Potato Pinwheels by Neelam Barot at BetterButter
1230
6
0.0(1)
0

Pani Puri Potato Pinwheels

Oct-08-2018
Neelam Barot
10 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • किट्टी पार्टीज
  • भारतीय
  • तलना
  • स्नैक्स
  • लैक्टोस रहित

सामग्री सर्विंग: 2

  1. ऊपरी परत के लिए :-
  2. मैदा 1 कप
  3. सूजी 2 बड़े चम्मच
  4. नमक 2 से 3 चुटकी
  5. अजवाइन चुटकी भर
  6. तेल 2 बड़े चम्मच
  7. पानी जरूरत के अनुसार
  8. भरावन के लिए :-
  9. उबले आलू 2
  10. पानी पूरी मसाला 1 छोटी चम्मच
  11. गरम मसाला 1/2 छोटी चम्मच
  12. तिल 1 छोटी चम्मच
  13. लहसुन 4 कली
  14. अदरक 1 इंच का टुकड़ा
  15. हरी मिर्च 4 कटी हुई
  16. हरा धनिया 1/2 कप
  17. फूदीना का पावडर 1/2 चम्मच
  18. नमक 1/4 छोटी चम्मच
  19. अमचूर पाउडर 1/2 छोटी चम्मच
  20. तेल तलने के लिए
  21. मैदा की स्लरी 1/4 कप

निर्देश

  1. एक बाउल में मैदा, सूजी, नमक, अजवाइन और तेल डालकर अच्छे से मिला लें।
  2. अब जरूरत के जितना पानी डालकर थोड़ा कड़क आटा गूंथ लें।
  3. आटे को ढक कर एकओर रखदे।
  4. अब लहसुन, अदरक और मिर्ची को पीस ले।
  5. आलू को एकदम कद्दूकस करले, उसमे गाँठे न हो ऐसे कदूकस करे।
  6. इसमें नमक, आमचूर, गरम मसाला, चाट मसाला, अदरक, मिर्ची ओर लहसुन का पेस्ट डाले।
  7. धनिया पत्ती और फूदीना का पावडर और तिल डाले।
  8. इस मिश्रण को अच्छे से मिला ले।
  9. अब आटे की 2 बड़ी लोई बनाले और एकदम पतली रोटी बेल लें।
  10. अब मिश्रण के दो भाग करलें और रोटी पे फैला ले।
  11. ज्यादा मोटा मिश्रण न लगाए एकदम पतली परत लगाए।
  12. अब इसे एक ओर से रोल करते हुए पूरा रोल बनाए।
  13. रोल बनाके उसे हाथ से एक-दो बार गोल घुमा ले ताकि रोल अच्छे से सेट हो जाए।
  14. ऐसे ही दूसरी रोटी का भी रोल बनाले।
  15. इसे धागे से गोल गोल काट ले फिर हाथ से थोड़ा गोल करले।
  16. सारे पिनव्हील्स को हाथ मे थोड़ा थोड़ा दबाले।
  17. तेल को गर्म करें और फिर एक एक पिनव्हील्स को मैदा की स्लरी में डुबोकर तले।
  18. सारे पिनव्हील्स स्लरी में डुबोकर तले।
  19. गेस की आंच तेल गर्म होने के बाद थोड़ी धीमी करदे।
  20. एक बार पिनव्हील्स तल के निकाल लें।
  21. सारे पिनव्हील्स ऐसे हीअधकच्चे निकाल ले।
  22. फिर थोड़ा तेल ज्यादा गर्म करके फिरसे तले।
  23. सुनहरे और क्रिस्पी हो जानेके बाद निकाल ले।
  24. पिनव्हील्स बनके तैयार है
  25. पानी पूरी पिनव्हील्स को ठंडे पानी पूरी के पानी के साथ परोसा है आप चाहे तो चटनी या चाय के साथ भी परोस सकते हैं।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Devi Amlani
Oct-09-2018
Devi Amlani   Oct-09-2018

Wow....

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर