Home / Recipes / Ananas aur sukhe meve ka cake

Photo of Ananas aur sukhe meve ka cake by Zulekha Bose at BetterButter
1031
3
0.0(0)
0

Ananas aur sukhe meve ka cake

Apr-30-2017
Zulekha Bose
20 minutes
Prep Time
45 minutes
Cook Time
5 People
Serves
Read Instructions Save For Later

ABOUT Ananas aur sukhe meve ka cake RECIPE

बच्चों के लिए बहुत ही स्वादिस्ट, और हेल्थी मिठाई है, इसमें पाइनएप्पल (अन्नानास  के छोटे टुकड़ों को बटर मेंफ्राई करके चीनी और थोड़े से पानी में हल्का सा उबालकर उसे केक में इस्तेमाल किया है, कुछ ड्राईफ्रूट्स डालकर स्वादिष्ट बनाया गया है

Recipe Tags

  • Non-veg
  • Medium
  • Kids Recipes
  • Blending
  • Baking
  • Sauteeing
  • Dessert
  • Healthy

Ingredients Serving: 5

  1. अन्नानास पका हुआ १
  2. मैदा २ १/२ कप
  3. चीनी २ कप
  4. बेकिंग पाउडर २ छोटे चम्मच
  5. बेकिंग सोडा १/४ चम्मच
  6. नमक १/४ छोटा चम्मच
  7. अंडे ३
  8. मक्खन (बटर) ३/४ कप
  9. वैनिला एसेंस १ चम्मच
  10. दालचीनी पाउडर १/२ छोटा चम्मच
  11. दही १/४ कप
  12. काजू १०-१२

Instructions

  1. अन्नानास को छीलकर तीन पतले स्लाइस काटकरकर अलग रख लें |
  2. १ कप अन्नानास के छोटे-छोटे टुकड़े करके १ बड़े चम्मच बटर(मक्खन)में हल्का सोटे (फ्राई) कर लें ।
  3. कुछ हिस्से का आधा कप जूस बना लें |
  4. एक बर्तन में सारी सूखी सामग्री छन्नी रखकर दो बार छान लें  |
  5. दूसरे बर्तन में बाकी सारी सामग्री एक ब्लेंडर से ब्लेंड कर लें |
  6. अब सारी सूखी सामग्री अंडे के मिश्रण में डालकर ब्लेंड कर लें, सिर्फ अन्नानास के छोटे टुकड़ों और तीन पतले अन्नानास के स्लाइस के सिवा |
  7. अनानास का जूस भी मिला लें |
  8. अब अनानास के टुकड़ों को भी हल्के हाथों से चम्मच से मिक्स कर लें |
  9.  ओवन को १८० डिग्री सेंटिग्रेड पर गरम होने को रख दें |
  10. एक चिकने बेकिंग के बर्तन में  केक के मिश्रण को डाल लें |
  11. अन्नानास के तीन पतले स्लाइस को भी के केक मिश्रण के ऊपर सजा दें |
  12. उपर से काजू से भी सजा दें |
  13. अब पहले से ही गरम हो रहे ओवन में १८० डिग्री सेंटीग्रेड में ४५-५० मिनट तक बेक कर लें |
  14. चाकू की नोक को केक के बीच में डालकर चेक करें अगर चाकू की नोक साफ निकले तो समझ लीजिए केक पूरी तरह बेक हो गया है |

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE