Home / Recipes / Aalu ka halwa

Photo of Aalu ka halwa by Rashmi Singh at BetterButter
1316
10
0.0(0)
0

Aalu ka halwa

Aug-02-2017
Rashmi Singh
10 minutes
Prep Time
15 minutes
Cook Time
4 People
Serves
Read Instructions Save For Later

ABOUT Aalu ka halwa RECIPE

पौष्टिक और स्वादिष्ट आलू के इस हलवे का स्वाद कराची हलवे से मिलता जुलता है,इस हलवे को हम व्रत के दिनों में भी खा सकते है।

Recipe Tags

  • Veg
  • Easy
  • Festive
  • UP
  • Dessert

Ingredients Serving: 4

  1. 1/2 किलो मध्यम आकार के आलू
  2. 300 ग्राम चीनी या स्वादानुसार
  3. 4 बड़े चम्मच देशी घी
  4. 1/2 चम्मच हरी इलायची पाउडर
  5. 2 बड़े चम्मच कतरे हुए मेवे
  6. थोड़े से केसर गरम पानी मे भिगोये हुए

Instructions

  1. आलू को धुलकर ,छील कर कद्दुकस कर लें।
  2. अब एक कड़ाही या भारी तले के बर्तन में देशी घी को गरम करें।
  3. इसमें कद्दुकस किया हुआ आलू डालें, चलाए, अब इसके ऊपर चीनी की परत फैला दें। आंच को बिल्कुल धीमा कर दे। ढक्क्न लगाकर 10 से 15 मिनिट के लिए पकाएं।
  4. थोड़े से गरम पानी मे केसर को भिगो कर रखे, अब इसे आलू वाले मिश्रण में मिला दे, चलाये और तब तक पकाएं जब तक आलू का हलवा बर्तन की तली ना छोड़ने लगे, या किनारो से घी ना निकलने लगे।
  5. इलायची पाउडर मिलाएं,आलू का स्वादिष्ट हलवा तैयार है,कतरे हुए मेवे से सजा कर गरमा गरम या फिर ठंडा परोसें।

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE