Home / Recipes / Chutney wale aalu

Photo of Chutney wale aalu by Anjali Valecha at BetterButter
1001
4
0.0(0)
0

Chutney wale aalu

Dec-14-2017
Anjali Valecha
10 minutes
Prep Time
10 minutes
Cook Time
2 People
Serves
Read Instructions Save For Later

ABOUT Chutney wale aalu RECIPE

यह मेरी सासूमाँ की रैसिपी है, चटपटी चटनी के साथ सबके मनपसंद आलू से यह डिश एकदम निखर के आती है |

Recipe Tags

  • Veg
  • Easy
  • Everyday
  • Sindhi
  • Pressure Cook
  • Main Dish

Ingredients Serving: 2

  1. २ बड़े आलू
  2. ५०-६० ग्राम धनिया पत्ती
  3. १०-१२ लहसुन की कलियाँ
  4. २-३ हरी मिर्च
  5. १ बड़ा चम्मच तेल
  6. १/२ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  7. नमक स्वादानुसार
  8. पानी, आवश्यकतानुसार

Instructions

  1. सबसे पहले धनिया चटनी बनाने के लिए एक मिक्सर में धनिया पत्ती, लहसुन की कलियाँ और हरी मिर्च डाल कर थोड़े पानी के साथ चटनी बना लें |
  2. आलू छील कर उन्हें गोलाकार स्लाइस में काट लें,जिनकी मोटाई लगभग १ सेंटीमीटर हो|
  3. चटनी में हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक डाल लें |
  4. प्रेशर कुकर गैस पर रख कर उसमें तेल डाल लें |
  5. आलू के स्लाइस को एक एक करके चटनी में डालकर कुकर में डालते जाएँ|
  6. आवश्यकतानुसार थोड़ा पानी डाल लें, पानी इतना हो कि सारे आलू चटनी में लपेट जाएँ |
  7. कुकर बंद कर के तेज आँच पर २ सीटी लगा लें और फिर ३-४ मिनट धीमी आँच पर पकने दें |
  8. भाप निकलने पर चटनी वाले आलू गरमागरम रोटी या पराठों के साथ परोसें |

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE