Home / Recipes / Layred palak paneer puff

Photo of Layred palak paneer puff by Parul Jain at BetterButter
747
7
0.0(0)
0

Layred palak paneer puff

Dec-15-2017
Parul Jain
20 minutes
Prep Time
10 minutes
Cook Time
6 People
Serves
Read Instructions Save For Later

Recipe Tags

  • Veg
  • Medium
  • Everyday
  • Indian
  • Frying
  • Appetizers
  • Healthy

Ingredients Serving: 6

  1. मैदा - १ कप
  2. नमक - १/४ चम्मच
  3. मक्खन - १ चम्मच
  4. चुपड़ने के लिए तेल
  5. पानी - आवश्यकता अनुसार
  6. भरावन के लिए -
  7. बारीक कटा पालक - १ कप
  8. पनीर - ५० ग्राम
  9. मक्खन - १ चम्मच
  10. हींग - १ चुटकी
  11. जीरा - १ चम्मच
  12. इटैलियन सीज़लिंग - १ चम्मच
  13. लाल मिर्च पाउडर - १/२ चम्मच
  14. नमक स्वादानुसार
  15. छिड़कने के लिए सूखी मैदा
  16. तलने के लिए तेल

Instructions

  1. सर्वप्रथम १ कप मैदा लें और छान लें
  2. अब इसमें नमक मिलाएं
  3. मक्खन मिलाएं।
  4. अब आवश्यकता अनुसार पानी डालकर एक नरम आटा गूथ लें।
  5. आटे को १० मिनट के लिए सैट होने के लिए रख दें।
  6. इसी बीच भरावन तैयार करें । पालक को बारीक काट लें।
  7. पनीर को भी छोटी छोटी क्यूब्स में काट लें।
  8. अब एक कढ़ाई में १ चम्मच मक्खन डालकर गरम करें
  9. हींग व जीरा चटकाए।
  10. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर मिलाएं।
  11. बारीक कटा पालक डालें। पालक डालकर भूने।
  12. जब पालक का सारा पानी सूख जाए तो पनीर की क्यूब्स डालें।
  13. इटैलियन सीज़लिंग व नमक मिलाएं। और थोड़ा सा भून कर गैस बंद कर दें। अब भरावन को ठंडा होने के लिए रख दें।
  14. अब रखें हुए आटे की ६ लोइ बना लें।
  15. अब प्रत्येक लोइ की सूखी मैदा लगाकर पतली पतली रोटी बेल लें।
  16. अब एक रोटी पर तेल लगाएं और सूखी मैदा छिड़के।
  17. अब इसके उपर दूसरी रोटी रख दें।
  18. अब इस पर भी तेल लगाकर सूखी मैदा छिड़के। इसी प्रकार ६ की ६ रोटियों को एक के उपर एक सैट करे।
  19. अब एक तरफ से मोड़ना शुरू करें
  20. मोड़ कर इस प्रकार रोल बना लें।
  21. अब इस रोल को लगभग ६ भागों में विभाजित कर लें।
  22. अब एक भाग लेकर हल्का सा दबाएं और एक छोटी रोटी बेल लें।
  23. इसमें आपको परतें दिखाई देंगी जैसी लच्छे परांठे में दिखती है। अब इस रोटी के एक तरफ भरावन रखें।
  24. अब इसको मोड़ लें।
  25. अब इसको हाथ से गुझिया की तरह गूंथ लें।
  26. सभी गुझियां इसी तरह बना लें।
  27. अब कढ़ाई में तेल गरम करें और धीमी आंच पर गुझिया तल लें।
  28. सुनहरे तलने के बाद टिशु पेपर पर निकाल लें और चाय व काफी के साथ परोसें।

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE