Home / Recipes / Chiken tanduri momos

Photo of Chiken tanduri momos by Aparajita Dutta at BetterButter
1396
5
0.0(0)
0

Chiken tanduri momos

Mar-07-2018
Aparajita Dutta
15 minutes
Prep Time
25 minutes
Cook Time
4 People
Serves
Read Instructions Save For Later

ABOUT Chiken tanduri momos RECIPE

आजकल बच्चों को मोमोज बहुत पसंद आते हैं। हमें तो पता है कि ये एक तिब्बती खाना है लेकिन हम इण्डियन सब खाने में अपने देश का स्वाद जरूर लेके आते है। तो इस मोमोज को मैंने भारतीय तरिके से पेस किआ और बनाया तंदूरी मोमोज।

Recipe Tags

  • Non-veg
  • Medium
  • Kids Birthday
  • Fusion
  • Roasting
  • Grilling
  • Boiling
  • Steaming
  • Frying
  • Sauteeing
  • Snacks
  • Low Fat

Ingredients Serving: 4

  1. मैदा 250 ग्राम
  2. चिकन 300 ग्राम उबाल कर हड्डियां निकली हुई और छोटी छोटी टुकड़ों में कटी हुई
  3. पत्ता गोभी आधा कप
  4. शिमला मिर्च 1
  5. प्याज 1
  6. अदरक छोटा टुकड़ा
  7. लहसुन 8 से 10 कलियां
  8. नमक स्वादानुसार
  9. तंदूरी मसाला 1 पैकेट
  10. रेड कलर 1 चुटकी
  11. काली मिर्च 1 चम्मच
  12. अदरक लहसुन पेस्ट 1 छोटी चम्मच
  13. चाट मसाला 1 छोटी चम्मच
  14. मोमोज की लाल चटनी
  15. दही पानी निकला हुआ आधा कप
  16. कोयला सेकने के लिए
  17. 1 चम्मच घी
  18. तेल तलने के लिए

Instructions

  1. मैदा को नमक और पानी डालकर गूंथ लीजिए।
  2. इसे 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दीजिए।
  3. :स्टफ्फिंग बनाए:
  4. पैन में 2-3 चम्मच तेल डालकर गरम कीजिये।
  5. बारीक कटी हुई अदरक, लहसुन, प्याज डालकर भूनिए।
  6. अब चिकन, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, काली मिर्च डालकर अच्छे से पका लीजिए।
  7. नमक, धनिया डालकर सब चीजों को अच्छे से मिला लीजिए।
  8. आटे से छोटी छोटी लोई बना लीजिए।
  9. इसमें 1-1 1/2 चम्मच स्टफ्फिंग रख दीजिए।
  10. पूरी के किनारे को पकड़ कर फोल्ड करते हुए चिपका दीजिए।
  11. सभी मोमोज को इसी तरह से बना लीजिए।
  12. मोमोज को मोमो पॉट/ किसी भी बर्तन में पानी भर के उसपर छलनी रख कर भाप में पका लीजिए।
  13. इसे बाद में तलना है तो सिर्फ 5 मिनिट के लिए भाप में पकाए।
  14. कड़ाई में तेल गर्म कीजिए।
  15. धिमी आंच पर पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए।
  16. :तंदूरी मोमोज़ बनाने के लिए:
  17. एक बर्तन में दही, अदरक लहसुन का पेस्ट, नमक, तंदूरी मसाला, काली मिर्च, चाट मसाला और रंग डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए।
  18. अब इसमें तले हुए मोमोज को 10 मिनिट मैरिनेड कीजिए।
  19. ओवन को 180 सेंटीग्रेड में 10 मिनिट प्रीहीट कीजिए।
  20. अब बेकिंग ट्रे के ऊपर फॉयल लगाकर मोमोज को रखें।
  21. 10 मिनिट ग्रील कीजिए।
  22. अब कोयला को गरम करें।
  23. ग्रिल्ड मोमोज को एक बर्तन में निकाले।
  24. उस बर्तन में कोयला को रखें।
  25. उसमें घी डालकर ढक दीजिए।
  26. 5 मिनट के लिए छोड़ दीजिए।
  27. अब सर्बिंग प्लेट में निकालकर चाट मसाला और नींबू का रस डालकर गर्मागर्म परोसे।

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE