Home / Recipes / Majedar paushtik daliya nagats

Photo of Majedar paushtik daliya nagats by sanjana agarwal at BetterButter
2443
7
0.0(0)
0

Majedar paushtik daliya nagats

Sep-15-2017
sanjana agarwal
12 minutes
Prep Time
15 minutes
Cook Time
4 People
Serves
Read Instructions Save For Later

ABOUT Majedar paushtik daliya nagats RECIPE

मजेदार पौष्टिक दलिया नगेट्स ( Broken wheat nutty nuggets ) रेसिपी बहुत ही हैलदी और टेस्टी नाश्ता है जिसे आप अपने बड़ो और बच्चों के साथ सुबह को चाय के साथ खा सकते है ।इसको डीप फ्राई किया जाता है।लेकिन इसकी मुख्य सामग्री गेंहू है जो की हम अपने खाने मै मुख्य रूप से प्रयोग करते है।इसीलिए ये पौष्टिक रेसिपी है और टेस्टी तो है ही।

Recipe Tags

  • Veg
  • Medium
  • Everyday
  • Indian
  • Frying
  • Snacks
  • Healthy

Ingredients Serving: 4

  1. 2 कप गेहूँ का दलिया उबाला हुआ
  2. 1 कप चने की दाल उबाली हुई
  3. 2 ब्रेड पीस
  4. 1 चम्मच अरारोट
  5. 1 चम्मच बेसन
  6. 1 प्याज
  7. 1 आलू
  8. 50 ग्राम पनीर
  9. 5 -6 बादाम
  10. 2 चम्मत किशमिश
  11. 2 चम्मच मूंगफली
  12. 1 इंच अदरक
  13. 2 ताजा मिर्च
  14. 1/2 नींबू
  15. 1 चम्मच चाट मसाला
  16. 1/2 चम्मच लाल मिर्च
  17. 1 चम्मच नमक
  18. 1/2चम्मच शेजवान मसाला
  19. 1 कप तेल तलने के लिए
  20. 1 कप ब्रेड क्रम्ब्स
  21. 2 चम्मच अरारोट का घोल

Instructions

  1. सारी सामग्री एक साथ रखे।
  2. सभी सामग्री एक साथ रखे।
  3. 2-3 ब्रेड को मिक्सी में पीसकर चुरा बनाये
  4. 2-3 चम्मच अरारोट को पानी में घोलकर रखे।
  5. आलू और पनीर को कद्दूकस कर लें प्याज मिर्च अदरक और बादाम को बारीक़ काट लें। एक बर्तन मै उबला दलिया चना दाल पनीर आलु प्याज अदरक मिर्च बादाम किशमिश मूंगफली अरारोट पाउडर बेसन नमक चाट मसाला शेजवान मसाला लालमिर्च और नीबू का रस सब एक साथ मिलाएं
  6. ब्रेड पीस को पानी मै भिगोकर फिर अच्छी तरह निचोड़कर मिलाएं
  7. सबको अच्छी तरह मिलाकर पीठी बनाये।
  8. पीठी से नगेट्स बनाये
  9. तैयार नगेट्स को अरारोट के घोल में डुबाये, फिर ब्रेड क्रम्बस में लपेटे और प्लेट में रखे।
  10. कड़ाई में तेल गरम करे, और नगेट्स को सुनहरा तले।
  11. प्लेट मे निकाले
  12. सर्विंग प्लेट मै रखे और प्याज के लच्छो और नींबू के टुकड़े से सजाकर अपनी मन पसंद चटनी के साथ परोसे।
  13. मजा ले गरमा गरम हैल्दी नगेट्स का।

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE