Home / Recipes / Hare matar ka bhabhra/ besan matar chila/

Photo of Hare matar ka bhabhra/ besan matar chila/ by Dhara joshi at BetterButter
2238
9
0.0(0)
0

Hare matar ka bhabhra/ besan matar chila/

Sep-15-2017
Dhara joshi
10 minutes
Prep Time
30 minutes
Cook Time
4 People
Serves
Read Instructions Save For Later

ABOUT Hare matar ka bhabhra/ besan matar chila/ RECIPE

भभरा या भरभरा बेसन और मटर का चीला है जिसे बिहार मे भभरा कहते है। जब सर्दी के मौसम मे मटर ज्यादा मिलते है तब शाम के वक्त ये चीला बनाकर खाने मे स्वादिष्ट लगते है।

Recipe Tags

  • Veg
  • Easy
  • Everyday
  • Bihar
  • Frying
  • Breakfast and Brunch

Ingredients Serving: 4

  1. 2/3 कप हरे मटर
  2. 2 कप बेसन
  3. 1/2 कप प्याज ( बारीक काटा हुआ)
  4. 1 बड़ी चम्मच हरीमिर्च ( बारीक काटी हुई)
  5. 1 छोटी चम्मच अदरक ( कद्दूकस)
  6. 1 छोटी चम्मच गरम मसाला
  7. आधी छोटी चम्मच कालीमिर्च पाउडर
  8. 1 छोटी चम्मच जीरा पाउडर
  9. 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  10. 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
  11. नमक स्वादानुसार
  12. सरसो/ या अन्य तेल

Instructions

  1. बाउल मे बेसन, प्याज, हरीमिर्च, अदरक, गरम मसाला, कालीमिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लालमिर्च पाउडर, और नमक डालकर आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर घोल तैयार करे।
  2. घोल ना तो ज्यादा गाढा रखे । ना बहुत पतला रखे। तवे पर फैल जाए ऐसा रखे ।
  3. नोन स्टीक तवा गैस पर गमॅ करने रखे । भभरा के घोल को तवे पर फैलाए । ध्यान दे की जो तवा पुरी तरह से गर्म नही होगा तो भभरा तवे पर चिपक जाएगा ।
  4. भभरा को तवे पर फैलाकर आंच धीमी कर दे।
  5. धीमी आँच पर भभरा को तेल डालकर दोनो तरफ से ब्राउन कलर आने तक सेक ले।
  6. हरे मटर के भभरा को शाम की चाय के साथ नाश्ते मे या दोपहर के खाने मे बिहारी बेसन मछली की सब्जी या ग्रेवी वाली कोई भी सब्जी के साथ परोस सकते है।

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE