Home / Recipes / Vada pav

Photo of Vada pav by JYOTI BHAGAT PARASIYA at BetterButter
1514
11
0.0(0)
0

Vada pav

Nov-09-2017
JYOTI BHAGAT PARASIYA
10 minutes
Prep Time
25 minutes
Cook Time
5 People
Serves
Read Instructions Save For Later

ABOUT Vada pav RECIPE

वड़ा पाव यह मुम्बई का प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है या यूं कहे कि यह मुम्बई कर की जान है।गरीब से ले कर अमीर हर कोई इसका लुफ्त उठा सकता है।

Recipe Tags

  • Veg
  • Medium
  • Everyday
  • Maharashtra
  • Frying
  • Snacks
  • Egg Free

Ingredients Serving: 5

  1. वड़ा बनाने की सामग्री
  2. ३ मध्यम आकार के उबले औऱ छिले हुए आलू
  3. २ बारीक कटी हरी मिर्च
  4. १ चम्मच अदरक लहसन का पेस्ट
  5. ५ से ६ करीपत्ता
  6. २ चम्मच तेल
  7. १ टीस्पून राई
  8. १/२ चमच्च साबुत जीरा
  9. १ टीस्पून हल्दी पावडर
  10. २ चम्मच बारीक कटी हरी धनिया
  11. १/२ चम्मच नींबू रस
  12. नमक स्वादनुसार
  13. घोल बनाने की सामग्री
  14. १/२ कप बेसन
  15. नमक स्वादनुसार
  16. चुटकी मीठा सोडा
  17. १/२ टीस्पून निम्बू रस
  18. पानी आवश्य्कतानुसार
  19. अन्य सामग्री
  20. तेल तलने के लिए
  21. १० पाव

Instructions

  1. सर्व प्रथम आलू को मसल लें(हल्के से टुकड़े भी रहने दे।)
  2. अब कढाई में २ चम्मच तेल गरम कर के राई व जीरा भून लें।
  3. फिर करीपत्ता,अदरक लहसन पेस्ट व हरि मिर्च पेस्ट मिला कर १/२ मिनट भून लें।
  4. सारी सामग्री भून जाने के बाद मिलाये हल्दी पावडर,मसले हुए आलू व नमक ।
  5. २ मिनट चलाने के बाद गैस बंद कर के धनिया पत्ती व निम्बू रस मिला कर हल्का सा मिक्स कर ले।
  6. इस मिश्रण को ठंडा होने एक किनारे रख दे।
  7. घोल बनाने की विधि
  8. एक बाउल में बेसन,नमक मिला कर मिक्स करें।
  9. अब धीरे धीरे पानी मिलाते जाए और गाढ़ा गोल तैयार करे(घोल ज्यादा पतला भी नही और ज्यादा गाढ़ा भी नही होना चाहिए)
  10. अंत मे निम्बू रस व सोडा मिला कर हल्का सा मिक्स कर ले।
  11. अब वड़े के मिश्रण से मिम्बू आकर के गोले बना ले और गोलो को हल्का सा चपटा करे आप चाहे तो गोल वड़े भी बना सकते है।
  12. अब एक वड़े को उठा कर बेसन वाले घोल में लपेट कर हल्का सा सुनहरा रंग आने तक मध्यम से थोड़ी तेज आंच पे डीप फ्राई करें।
  13. सारे वड़े इसी प्रकार तैयार कर ले।
  14. वडो को किचन पेपर में निकाल ले।
  15. अब पाव को बीच से हल्का सा काट कर वड़ा रखे।
  16. आपके स्वादिष्ट वड़ा पाव बन कर तैयार है,आप इसे वडापाव की चटनी, मीठी या हरि चटनी,हरि मिर्च,बारीक कटी प्याज,मक्के के तले हुए पोहे व चाय के साथ गरमा गरम सर्व कर सकते है।

Reviews (0)  

How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.

Submit Review

Similar Recipes

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
SHARE