Home / Uncategorized / FSSAI द्वारा अनुमोदित स्ट्रीट फूड इलाके
कोई भी खुद को रोक नहीं पाता करारी आलू टिक्की चाट से, चपटपटी भेलपुरी से , और सदाबहार गोलगप्पे से । स्वादिष्ट ! हैं ना ? पर जब बात हो सफाई की , तो क्या ऐसा कोई स्ट्रीट फूड जगह हैं जिसकी आप गारंटी ले सकें । बरसों से खाद्य व्यवसाइयों द्वारा निर्मित स्ट्रीट फूड हम बार बार खाते रहते हैं , स्वास्थय पर पड़ते इसके प्रभावों को नजरअंदाज करते हुए । FSSAI ने इसके लिए कदम उठाया यह आश्वस्त करनें के लिए कि स्ट्रीट फूड ,जो हमें अत्याधिक पसंद हैं, तो उसके शुद्धता के से समझौता नहीं करना चाहिए । 2016 में FSSAI नें क्लीन स्ट्रीट फूड हब प्रोग्राम को लॉंच किया । भारत में कुछ प्रसिद्ध रेस्टॉरेंट्स पहले से ही FSSAI स्वीकृत हैं जब वे सभी दिशानिर्देशों के पालन करते हैं ।और कुछ रेस्टॉरेंट्स अभी कतार में हैं । यहां हैं कुछ कुछ ऐसे स्ट्रीट फूड के ठिकानों की सूची जहां आप कोई भी स्ट्रीट फूड खा सकते हैं बिना शुद्धता कि चिंता के ।
* अहमदावाद कांकरिया लेक
लगभग 666 स्ट्रीट फूड व्यवसायियों के साथ , अहमदावाद का कांकरिया लेक स्ट्रीट फूड कल्चर से फैला हुआ हैं ।जो लगभग देश के कोने कोने से यात्रियों के आकर्षण का केंद्र हैं । FSSAI ने इस जगह को पहला स्वच्छ स्ट्रीट फूड हब घोषित किया हैं ।
* अहमदाबाद अर्बन चौक
यह दूसरा स्वीकृत स्ट्रीट फूड हब का समूह हैं अहमदाबाद में । अर्बन चौक कई भारतीय व व
चीनी व्यंजनों को खूबसूरत माहौल के साथ पेश करता हैं ।
* सूरती गोपी तलाव
गुजरात से एक और स्ट्रीट फूड हब ,सूरत का गोपी तलाव भी विगत दो वर्षों से नवीनीकरण के बाद स्वीकृत हो चुका हैं FSSAI से ।
* मुंबई गिरगाम चैपाटी
मुंबई का यह स्ट्रीट फूड केंद्र भी FSSAI स्वीकृत हैं , जहां आपको मिलेगी स्ट्रीट फूड की कई वैरायटी , जो कि दोनों भारतीयों व विदेशी ग्राहको के आकर्षण का केंद्र हैं ।
* जूहू चौपाटी
मुंबई के प्रसिद्ध अड्डों में से एक ,जूहू प्रतिदिन कई यात्री और सैलानी घूमने आते हैं| स्ट्रीट फूड विकल्पों की कई वैरायटी पेश करता हैं । FSSAI की स्वीकृती नें इस जगह को और भी मनभावन बना दिया हैं ।
* झप्पन दुकान ,इंदौर
स्वच्छ स्ट्रीट फूड टैग प्राप्त करनें वाला सबसे नवीनतम स्ट्रीट फूड हब ,इंदौर में सबसे प्रसिद्ध हैं । सभी व्यवसायी FSSAI द्वारा लागू किये सभी नियमों का पालन करते हैं ।
Image Sources: The Better India, We Post, Gopi Talav gallery
COMMENTS (0)