Search

Home / News Stories / पीठ और जोड़ों के दर्द से चाहते हैं राहत तो कीजिए ये “आसन”!

Dreamstime S 211088547

पीठ और जोड़ों के दर्द से चाहते हैं राहत तो कीजिए ये “आसन”!

Marketing Team | मार्च 2, 2022

आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली में लोगों में पीठ दर्द और जोड़ों में दर्द की समस्या आम हो गई हैं। जब से पूरे देश को कोरोना महामारी ने अपनी चपेट में लेना शुरू किया, तब से इस समस्या में काफी बढ़ोतरी हुई हैं। आपको हरेक घर में एक या दो लोग पीठ और जोड़ों के दर्द से कराहते हुए जरूर मिल जाएंगे। आमतौर पर एक जगह पर काफी देर से बैठे रहने पर पीठ में दर्द होने लगता है। और इसकी अनदेखी करने से यह समस्या बढ़ती चली जाती है। यूं कहें तो आजकल की दिनचर्या में यह समस्या मज़बूरी भी बनती जा रही हैं। लेकिन खुद के प्रति थोड़ी सतर्कता से इससे बचा भी जा सकता है।

Dreamstime S 211088547

दरअसल अभी के परिवेश में यह दिक्क्त उन लोगों को हो रही हैं। जो अभी कोरोना महामारी में ऑफिस के काम को लेकर महीनों से वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। जब भी हम काम करते वक्त ज्यादा देर बैठ रहे होते है तो फिर हमारे शरीर के निचले हिस्से या पीठ में दर्द अक्सर सुनाई देने लगती हैं। आज हम इसी को लेकर आपको घर बैठे सरल आसन के बारे में बताएंगे। जिसे कोई भी घर पर सिर्फ एक चटाई लेकर इस आसन को सीखकर अपनी समस्या से छुटकारा पा सकता हैं।

Dreamstime S 232839505

1. इस तरह से आसन करने से मिलेगा लाभ:

  • दीवार के बगल में एक मुड़ी हुई चटाई रखें और दीवार के सामने खड़े हो जाएं।
  • अपनी दाईं एड़ी को मुड़ी हुई चटाई और अपने दाहिने पैर के अंगूठे को दीवार पर रखें और धक्का दें। अपने शरीर को सीधा करें, अपने कूल्हों को अंदर खींचे और दीवार के करीब जाने की कोशिश करें।
  • यही स्थिति बाएं पैर से दोहराएं।
  • वज्रासन की स्थिति में बैठें।
  • अपने कूल्हों को उठाएं और मुड़ी हुई चटाई को अपनी पिंडलियों पर रखें और फिर बैठें। कुछ देर इस स्थिति में रहें।

Dreamstime S 57773226

2. पीठ दर्द के लिए:

  • अपनी पीठ के बल लेट जाएं।
  • दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ें और अपनी एड़ियों को कूल्हों के करीब लाएं।
  • चटाई को अपनी जांघों के बीच रखें और मोड़ें। अपने हाथों को अपने पैरों पर रखें और अपने कूल्हों को बिना चटाई के गिरे ऊपर की ओर उठाएं।
  • कुछ सेकंड के लिए स्थिति में रहें और प्रारंभिक स्थिति में लौट आएं।

 

क्या आप भी वर्क फ्रॉम होम के दौरान पीठ और जोड़ों के दर्द से परेशान रहे हैं? यदि हां! तो इस तरह के बताए गए आसन को आप फॉलो कर अपनी दिनचर्या में सुधार ला सकते है। साथ ही हमें कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

 

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *