Search

Home / Uncategorized / उतकृष्ट व विशिष्ट प्रवृति के अल्पाहार

उतकृष्ट व विशिष्ट प्रवृति के अल्पाहार

Team BetterButter | अप्रैल 8, 2019

स्नैक्स का चलन आजकल बहुत प्रचलित हैं, और कौन इसे पसंद नहीं करता । भोजन के अंतराल के मध्य, चाहे बाहर घूमते हुए , या सिनेमा हाल में हो, हमें हर थोड़ी देर में कुछ खाने के लिए चाहिए होता हैं । पर  वहीं आजकल हम स्वास्थय के प्रति सजग व जाग्रत  हो गए है , और धन्यवाद देते हैं FSSAI का जो कि हमें अवगत कराता हैं कि हम क्या खा रहे हैं और वह  कितना सही हैं हमारे लिए। हम देख सकते हैं कि क्या हैल्दी हैं व  क्या नहीं हैं । तो अगर आपको स्नैक्स पसंद हैं । तो यहां हमारे पास है सूची कुछ ऐसे स्नेक्स विकल्पों की ,जो कि आपको बहुत  अच्छे  लगेंगे

* न्यूट्रिशन और प्रोटीन बार

स्वास्थ के प्रति जागरूग लोगो की बढती तादात ने हैल्दी स्नैक के विकल्प को सूची में शीर्ष पर पहुंचाया हैं । पोषण से भरपूर ,बस एक बार न सिर्फ आपकी भूख नियंत्रित करेगी बल्कि आपको देती हैं पोषक तत्व , जो आपको फिट रखनें के लिए आवश्यक हैं ।

* ,मल्टी ग्रेन चिप्स

चिप्स हर उम्र के लोगो द्वारा पसंद किया जाने वाला  स्नैक्स हैं। बच्चों से लेकर बडों तक कोई भी इसे ना नहीं कहता ।तो आलू की चिप्स के बजाय हमें मल्टीग्रेन व वेजिटेबल चिप्स का विकल्प चुनना चाहिए ।कई कंपनियों ने इसका उत्पादन शुरू भी कर दिया हैं, वो भी बिना स्वाद में समझौता किए ।

* मिक्स नट्स (ड्राई फ्रूट्स)

आदर्श पौष्टिक स्नैक,नट्स सबसे स्वास्थयवर्धक स्नैक्स का विकल्प माना जाता हैं ।

जो कि हमें कैंसर जैसी बीमारियों से बचानें में सहासयक हैं । स्वाद में बेमिसाल यह स्नैक्स लंबे समय तक खराब नहीं होते ।आजकल हमें  मिक्स नट्स के विभिन्न पैक की कई वैरायटी मिल जाती हैं। जो आपको वैरायटी के साथ स्वाद भी देता हैं और फायदेमंद भी हैं ।

* ग्रीक योगर्ट

दही जैसा पर दही से अलग, यह केल्शियम व पोटेशियम का बहुत अच्छा स्त्रोत हैं , ग्रीक योगर्ट प्रोटीन का भी अच्छा स्त्रोत हैं ।आप बस पैक खोलें ,और आनंद ले स्वादिष्ट योगर्ट का जो आपको स्वस्थ बनानें में सहायक हैं । और यह कई फ्लेवर्स में उपलब्ध हैं ।

*फल

चौंक गए, हैं ना? खैर फल सबसे सरलतम नाश्ता हैं । इसे ग्रहण करनें में मेहनत कम व ज्यादा फायदेमंद हैं । एकदम संतोषजनक हैं ,आप सुखाए हुए फल भी ट्राई कर सकते हैं । जो आजकल बहुत मिल रहें हैं ।

* हिमालयी नमक  वाले अल्पाहार

पारंपरिक नाश्तों में भरपूर मात्रा में नमक पाया जाता हैं , जोकि उच्च रक्तचाप को बढ़ाता हैं। तो इस वजह से कई लोग लो सोडियम नाश्ते को पसंद करते हैं , और इसी कारण हिमालयी नमक  वाले स्नैक्स आजकल बहुत प्रसिद्धि पा रहा हैं ।

* उच्च फायबर के बिस्किट्स

आजकल उच्च फायबर व ओट्स के बिस्किट्स हर घर में खाये जा रहे है । जहां शाम की चाय उनका साथ देती हैं ।आपकी हेल्दी डाईट प्लान का सबसे सरलतम उपाय हैं यह ।

बीजीय स्नैक्स या शीड स्नैक्स

जी हां , आपनें बिल्कुल सही सुना हैं । हैल्दी स्नैक्स की रुझान का सबसे न्यूनतम स्त्रोत हैं यह । बीज के एक पैकेट में किसी भी नाश्ते से कई ज्यादा स्वास्थयवर्धक गुण होते हैं । तरबूज ,कद्दू व सूरजमुखी के बीज जैसे एसे कई भिन्न प्रकार के बीज उपलब्ध हैं , जो ना केवल खाने योग्य हैं बल्कि आपको कई स्वास्थय संबंधी फायदे पंहुचाते हैं ।

Image Souces: The Irish Times, Taste, Nuts.com, Food Revolution Network, Reader’s Digest

Team BetterButter

BLOG TAGS

Uncategorized

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *